फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026 Playoff Scenario: एक स्थान के लिए 5 टीमों में जंग! राजस्थान की जीत से अटकी पंजाब-CSK और KKR की सांसें

Wed, 20 May 2026 04:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजस्थान रॉयल्स की लखनऊ पर जीत के बाद आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस और रोमांचक हो गई है। राजस्थान अब जीत के साथ सीधे क्वालिफाई कर सकता है, जबकि पंजाब, कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली की उम्मीदें दूसरे नतीजों पर टिकी हैं। वहीं टॉप-2 की लड़ाई में आरसीबी, गुजरात और हैदराबाद के बीच कड़ा मुकाबला जारी है।
विज्ञापन
1 of 8
आईपीएल 2026 - फोटो : BCCI
आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिलहाल लीग स्टेज अपने अंतिम चरण में है और छह इस स्टेज के छह मुकाबले बाकी हैं। अब तक तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है, जिनमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स रेस से बाहर हो चुकी हैं।

अब प्लेऑफ में बाकी बचे एक स्थान के लिए पांच टीमों के बीच जंग है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर बाकी चार टीमों की सांसें अटका दी हैं। राजस्थान अगर अपना अगला मैच जीतता है तो बाकी सभी टीमों के समीकरण धरे के धरे रह जाएंगे। हालांकि, अगर राजस्थान की टीम हारती है तो इससे समीकरण और दिलचस्प हो जाएगा। आइए पूरा समीकरण जानते हैं...

पहले अंक तालिका का मौजूदा हाल देखिए
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13 9 4 0 18 1.065
गुजरात टाइटंस (Q) 13 8 5 0 16 0.400
सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 0 16 0.350
राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 0 14 0.083
पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 0.227
चेन्नई सुपर किंग्स 13 6 7 0 12 -0.016
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 -0.038
मुंबई इंडियंस (E) 12 4 8 0 8 -0.504
लखनऊ सुपर जाएंट्स (E) 13 4 8 0 8 -0.702
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ANI
राजस्थान रॉयल्स की जीत का क्या मतलब?

लखनऊ के खिलाफ मंगलवार को मिली जीत से राजस्थान की टीम टॉप-4 में पहुंच गई। इस जीत के बाद अब राजस्थान रॉयल्स की किस्मत पूरी तरह उनके अपने हाथ में है।

बाकी बचा मुकाबला: मुंबई इंडियंस (24 मई को, अवे)

 

  • अगर राजस्थान मुंबई इंडियंस को हरा देता है, तो टीम 16 अंकों तक पहुंच जाएगी और सीधे प्लेऑफ में जगह बना लेगी।
  • ऐसी स्थिति में अगर गुजरात और हैदराबाद अपने आखिरी मैच हारते हैं, तो राजस्थान के पास टॉप-2 में पहुंचने का भी मौका रहेगा।
  • अगर जीटी और एसआरएच 10-10 रन से मैच हारती हैं, तो राजस्थान को इन दोनों से नेट रन रेट में आगे निकलने और टॉप-2 में पहुंचने के लिए मुंबई को लगभग 70 रन से हराना होगा।
विज्ञापन

3 of 8
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IANS
अगर राजस्थान हार गया तो?
मुंबई के खिलाफ हारने पर राजस्थान 14 अंकों पर ही रुक जाएगा। ऐसे में पंजाब किंग्स 15 अंक तक पहुंच सकती है, अगर वह लखनऊ को हरा दे। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी अपने दोनों मैच जीतकर 15 अंक तक पहुंच सकती है।


राजस्थान को 14 अंकों के साथ क्वालिफाई करने के लिए यह समीकरण चाहिए:
 

  • पंजाब किंग्स लखनऊ से हार जाए।
  • कोलकाता मुंबई को हराए लेकिन दिल्ली से हार जाए।
  • चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात से हार जाए।


ऐसे में पंजाब और कोलकाता 13-13 अंकों पर रुकेंगे, जबकि चेन्नई और दिल्ली 12 अंकों पर समाप्त होंगे।

नेट रन रेट में राजस्थान को फायदा
अगर मामला 14 अंकों पर फंसता है, तब भी राजस्थान को नेट रन रेट का फायदा है। चेन्नई और दिल्ली का नेट रन रेट राजस्थान से काफी पीछे है।

4 of 8
पंजाब किंग्स - फोटो : IANS

पंजाब किंग्स और कोलकाता के समीकरण

पंजाब किंग्स के बाकी मैच: लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ (23 मई को, अवे)

 

  • अगर पंजाब जीतती है, तो टीम 15 अंक तक पहुंच जाएगी। राजस्थान और कोलकाता ही ऐसी टीमें होंगी जो 15 या इससे ज्यादा अंक तक पहुंच सकती हैं।
  • पंजाब चाहेगी कि राजस्थान अपना आखिरी मैच हार जाए, जबकि कोलकाता अपने बाकी बचे दो मैचों में से एक हार जाए। ऐसे में पंजाब 15 अंक के साथ क्वालिफाई कर जाएगी। यही उसके लिए सबसे आसान और एकमात्र समीकरण है।
  • हार पंजाब को रेस से बाहर कर देगी। राजस्थान अगर अपना आखिरी मैच हारती है और पंजाब की टीम जीतती है, तो पंजाब के फैंस को मनाना होगा कि केकेआर एक मैच हार जाए।
  • पंजाब और केकेआर अपने सभी मुकाबले जीतते हैं, तो नेट रन रेट पर बात आएगी। बेहतर नेट रन रेट वाली टीम आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

5 of 8
केकेआर - फोटो : ANI

कोलकाता नाइट राइडर्स के बाकी मैच:

 

  • मुंबई इंडियंस (20 मई, होम)
  • दिल्ली कैपिटल्स (24 मई, होम)

केकेआर के समीकरण देखें

 
  • कोलकाता के लिए सबसे अच्छा समीकरण यही होगा कि वह दोनों मैच जीत जाए और पंजाब लखनऊ से हार जाए। साथ ही राजस्थान भी अपना आखिरी मैच हार जाए।
  • राजस्थान अगर अपना आखिरी मैच हारती है, और कोलकाता और पंजाब, दोनों अगर 15-15 अंक पर फंसते हैं, तो फिर बात नेट रन रेट पर आएगी।
  • केकेआर के पास फिर एक फायदा यह होगा कि उसे अपना आखिरी लीग मैच पंजाब के बाद खेलना है। उन्हें सारे समीकरण पता होंगे।
विज्ञापन

6 of 8
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : ANI/BCCI/IPL/CSK

चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति

बाकी बचा मुकाबला: गुजरात टाइटंस (21 मई, अवे)

 

  • अगर चेन्नई अपना आखिरी मैच जीतती है, तो टीम 14 अंकों तक पहुंच जाएगी, लेकिन उनकी उम्मीदें पंजाब और कोलकाता के नतीजों पर भी निर्भर रहेंगी।
  • चेन्नई को मनाना होगा कि पंजाब और राजस्थान, अपने-अपने आखिरी मुकाबले हार जाएं। साथ ही केकेआर भी दो में से कम से कम एक मैच हार जाए। 
  • इस स्थिति में सीएसके अगर जीटी को हराती है तो उसके और आरआर के 14-14 अंक होंगे। ऐसे में सीएसके को राजस्थान के नेट रन रेट का ध्यान रखना होगा और बड़ी जीत हासिल करनी होगी।
  • अगर चेन्नई की टीम गुजरात टाइटंस से हारती है, तो टीम लगातार तीसरी बार लीग स्टेज से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : ANI

दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें बेहद मुश्किल

बाकी बचा मुकाबला: कोलकाता नाइट राइडर्स (24 मई, अवे)

 

  • दिल्ली अब सिर्फ गणितीय रूप से प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। टीम को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि दूसरे नतीजों की भी जरूरत होगी।
  • इसके अलावा दिल्ली और राजस्थान के नेट रन रेट में लगभग 200 रन का अंतर है, जिससे दिल्ली की राह लगभग नामुमकिन दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

8 of 8
रसिख सलाम (बीच में) - फोटो : IANS

अंक तालिका के शीर्ष पर क्या चल रहा है?

बाकी मुकाबले:

 

  • गुजरात टाइटंस vs चेन्नई सुपर किंग्स (21 मई, अहमदाबाद)
  • सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (22 मई, हैदराबाद)


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं। अब तीनों टीमों की नजर टॉप-2 फिनिश पर है।

संभावित समीकरण

 

  • अगर बेंगलुरु और गुजरात अपने आखिरी मैच जीतते हैं, तो दोनों क्वालिफायर-1 खेलेंगे।
  • अगर बेंगलुरु और चेन्नई जीतते हैं, तो बेंगलुरु 20 अंक के साथ शीर्ष पर रहेगा।
  • अगर हैदराबाद और गुजरात जीतते हैं, तो 18 अंकों पर तीन टीमों के बीच मुकाबला होगा।
  • अगर हैदराबाद और चेन्नई जीतते हैं, तो बेंगलुरु और हैदराबाद टॉप-2 में रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें