धोनी इस पूरे सीजन नहीं खेले। उनको खेलते देखने की उम्मीदें लेकर आए फैंस को हर मैच में निराशा ही मिली। अब पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने सीएसके मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएसके ने धोनी के नाम का इस्तेमाल कर टिकट बेचे हैं। आइए पूरे विवाद जानते हैं...
भारत के पूर्व कप्तान और चीफ सेलेक्टर रह चुके के श्रीकांत ने चेन्नई सुपर किंग्स को जमकर लताड़ा है। उन्होंने सीएसके पर फैंस को धोनी के नाम पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया। श्रीकांत ने कहा है कि सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के नाम का इस्तेमाल कर फैंस को गुमराह किया और उन्हें स्टेडियम में आने के लिए मजबूर किया। लेकिन टीम धोनी के बिना ही पूरे टूर्नामेंट में खेली। श्रीकांत ने आरोप लगाया है कि ऋतुराज और फ्लेमिंग पूरे टूर्नामेंट में धोनी की फिटनेस को लेकर फैंस से झूठ बोलते रहे।
विज्ञापन
2 of 7
रैना से गले मिलते धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
क्या है 'एमएस धोनी स्कैम' विवाद?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'एमएस धोनी स्कैम' विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीकांत ने सीएसके मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने यह जानते हुए भी कि धोनी पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेलने वाले हैं, फैंस की भावनाओं और धोनी की लोकप्रियता का इस्तेमाल किया।यह मुद्दा तब और बढ़ा जब पूर्व आईपीएल खिलाड़ी अनिरुद्ध श्रीकांत ने अपने शो में सोशल मीडिया पर चल रही फैंस की नाराजगी का जिक्र किया और अपने पिता से इस पर राय मांगी। इस दौरान श्रीकांत ने साफ शब्दों में कहा कि फ्रेंचाइजी को फैंस को भ्रमित करना बंद करना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 7
श्रीकांत
- फोटो : ANI
'सीएसके धोनी के ट्रेनिंग वीडियो दिखाती थी'
यूट्यूब पर श्रीकांत ने कहा, 'सीजन शुरू होने से पहले उन्होंने कहा था कि धोनी को पैर में चोट है और उम्मीद है कि वह जल्द लौटेंगे। स्टीफन फ्लेमिंग भी वही बात कहते रहे, ऋतुराज गायकवाड़ भी यही कहते रहे कि वह अगले मैच के लिए तैयार हो सकते हैं। फिर हर मैच से पहले सीएसके धोनी के ट्रेनिंग वीडियो दिखाती थी, ताकि फैंस को लगे कि वह फिट हैं और शायद खेल सकते हैं।'
4 of 7
ऋतुराज
- फोटो : ANI
'फैंस को गुमराह करने जैसा बन गया'
श्रीकांत के मुताबिक, सीएसके मैनेजमेंट की बदलती मेडिकल अपडेट्स ने रणनीतिक गोपनीयता की सीमा पार कर दी और यह फैंस को गुमराह करने जैसा बन गया। शुरुआत में बताया गया था कि धोनी प्री-सीजन काफ इंजरी के कारण बाहर हैं और दो हफ्तों में लौट सकते हैं। बाद में जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की बात सामने आई। फिर खबरें आईं कि वह फिट हैं लेकिन टीम कॉम्बिनेशन की वजह से नहीं खेल रहे।
विज्ञापन
5 of 7
सीएसके
- फोटो : ANI
ऋतुराज ने कहा- अगले साल पता चल जाएगा
हालांकि धोनी ने अवे मैचों के लिए टीम के साथ यात्रा भी नहीं की। वह केवल चेपॉक में आखिरी घरेलू मैच के दौरान फैंस को धन्यवाद देने के लिए दिखाई दिए। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने कभी साफ तौर पर यह नहीं कहा कि वह पूरे सीजन नहीं खेलेंगे। हैरानी की बात यह है कि सीएसके के आखिरी मैच के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कमेंटेटर ग्रीम स्वान के धोनी के अगले साल खेलने के सवाल पर कहा, 'आपको अगले साल पता चल जाएगा।' यानी अगले साल के लिए भी सीएसके मैनेजमेंट सस्पेंस बना कर चल रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
पैट कमिंस-धोनी
- फोटो : IANS
'यह धोखा बंद होना चाहिए'
श्रीकांत ने कहा, 'फिर उन्होंने कहा कि नहीं, वह अभी चोट से उबर रहे हैं। बाद में कहा गया कि उन्हें जांघ में चोट लग गई। यह धोखा बंद होना चाहिए। अगर वह पूरा सीजन नहीं खेलने वाले थे तो साफ-साफ बता देना चाहिए था। फैंस मानसिक रूप से तैयार हो जाते।' उन्होंने ऋतुराज, फ्लेमिंग और बल्लेबाजी कोच माइकल हसी पर भी निशाना साधा। श्रीकांत बोले, 'हर मैच से पहले कहा जाता था कि बिग मैन अगले मैच में उपलब्ध होंगे। मैनेजमेंट और कप्तान को साफ कहना चाहिए था कि वह इस सीजन नहीं खेलेंगे।'
'कोई धोनी को मिस नहीं कर रहा'
श्रीकांत ने यह भी कहा कि क्रिकेट आगे बढ़ चुका है और फैंस अब धोनी के बाद के दौर को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'अगर ईमानदारी से देखें तो अब कोई धोनी को मिस नहीं कर रहा। लोग सिर्फ पूछ रहे हैं कि वह ड्रेसिंग रूम में क्यों नहीं हैं। धोनी का दौर खत्म हो चुका है। वह IPL के महानतम खिलाड़ियों और कप्तानों में से एक हैं, लेकिन फैंस को बार-बार गुमराह क्यों किया जा रहा है?' सीएसके लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। टीम ने 14 मैचों में सिर्फ 12 अंक हासिल किए और अंक तालिका में निचले चार स्थानों में रहने की स्थिति में पहुंच गई।