पंजाब को 23 मई को लखनऊ का सामना करना है। यह मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब के लिहाज से यह मुकाबला करो या मरो वाला है। लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 5
अर्शदीप और समरीन
- फोटो : Instagram @instantbollywood
आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि, इस सीजन कई क्रिकेटर्स अपने प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि ऑफ फील्ड लाइफ की वजह से चर्चा में ज्यादा रहे हैं। इनमें अर्शदीप सिंह का नाम भी शामिल है। पंजाब किंग्स के इस तेज गेंदबाज का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन ऑफ द फील्ड समरीन कौर के साथ अपने रिश्तों को लेकर वह खूब चर्चा में रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि समरीन अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ में देखा भी गया है। हाल ही में दोनों एक बार फिर साथ में स्पॉट हुए।
विज्ञापन
2 of 5
अर्शदीप और समरीन
- फोटो : Instagram @instantbollywood
कहां का है वीडियो?
पैपराजी ने दोनों को किसी बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देख लिया और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि यह एयरपोर्ट से बाहर निकलने का वीडियो और दोनों साथ में बेहद क्यूट नजर आए। दरअसल, हाल ही में बीसीसीआई ने गर्लफ्रेंड, वाइफ्स और पार्टनर्स को लेकर अपने नियम सख्त किए थे। इसके बाद अर्शदीप और समरीन को कम ही साथ देखा गया था। समरीन दर्शक दीर्घा में जरूर नजर आई थीं, लेकिन साथ नहीं दिखी थीं। हालांकि, पंजाब को आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच के बाद पांच दिन का गैप मिला है और अर्शदीप-समरीन का यह वीडियो इसी गैप का है। पंजाब को 23 मई को करो या मरो के मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स का इकाना में सामना करना है। इसके लिए पंजाब की टीम लखनऊ पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
3 of 5
अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
- फोटो : Instagram/ANI
'लगता है भाभीजी का गिफ्ट है...'
समरीन और अर्शदीप जैसे ही एयरपोर्ट के गेट से बाहर आए, पैपराजी ने दोनों को स्पॉट कर लिया। इंस्टैंट बॉलीवुड नाम के इंस्टाग्राम पेज ने इसका वीडियो शेयर किया है। अर्शदीप के हाथों में टेडी दिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'लगता है भाभीजी का गिफ्ट है, तभी टेडी को दिल से चिपका रखा है। टेडी को इतना दिल से संभाला है, तो भाभीजी को कितना प्यार करते होंगे।' अर्शदीप बैग लेकर बाहर निकले, जबकि उनके पीछे कोई कर्मचारी ट्रॉली बैग लेकर निकलता दिखा।
4 of 5
समरीन कौर
- फोटो : Samreen Kaur (Instagram)
कौन हैं समरीन कौर?
समरीन कौर एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो 2018 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है। समरीन ने कई म्यूजिक वीडियो, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। समरीन कौर ने 83 में रणवीर सिंह के साथ काम किया था। इसके अलावा वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म ‘नेल पॉलिश’ के बाद उन्हें अच्छी पहचान मिली। उन्होंने बादशाह और जस मानक जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया है।
अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
- फोटो : Instagram/ANI
नहीं हुई कोई आधिकारिक पुष्टि
इन सभी कयासों के बावजूद, न तो अर्शदीप सिंह और न ही समरीन कौर की ओर से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। इस वजह से यह मामला अभी सिर्फ अफवाहों और फैंस के अनुमान तक ही सीमित है।