महज 15 साल की उम्र में विश्व क्रिकेट में सनसनी मचाने वाले युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड बुक को लगातार चुनौती दे रहे हैं। दोहा में 28 छक्कों के साथ 204 रनों की ऐतिहासिक पारी और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनके निशाने पर सात बड़े कीर्तिमान हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
महज 15 साल की उम्र में विश्व क्रिकेट में तहलका मचाने वाले बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने और हाल ही में दोहा में यूएई के खिलाफ महज 53 गेंदों में 204 रनों की पारी के दौरान 28 छक्के जड़कर प्रोफेशनल क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद अब उनकी नजरें अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के कई ऐतिहासिक कीर्तिमानों पर टिकी हैं। जुलाई 2026 में भारत के लिए सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) डेब्यू करने वाले वैभव जिस तूफानी अंदाज में छक्कों की बारिश कर रहे हैं, उसे देखते हुए आने वाले महीनों में ये सात बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
1. एक ओवर में छह छक्के (युवराज सिंह का ऐतिहासिक रिकॉर्ड)
जिस तरह से वैभव हर तीसरी-चौथी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा रहे हैं (यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 28 छक्के), एक ओवर की सभी छह गेंदों पर छह छक्के जड़ना उनके लिए महज समय की बात लगती है। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले युवराज सिंह पहले बल्लेबाज थे, जबकि आईपीएल में अब तक कोई भी बल्लेबाज एक ओवर में छह छक्के नहीं लगा सका है। वैभव अपनी निडर पावर-हिटिंग के दम पर अंतरराष्ट्रीय टी20 या आईपीएल में यह इतिहास रच सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
2. टी20 इंटरनेशनल में सबसे युवा शतकवीर का विश्व रिकॉर्ड
वैभव अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन अब उनकी नजर सबसे युवा शतकवीर बनने पर है। फिलहाल यह विश्व रिकॉर्ड फ्रांस के गुस्ताव मैकियन (18 वर्ष, 280 दिन) के नाम है, जबकि भारत के लिए यह रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल (21 वर्ष, 279 दिन) ने बनाया था। 15 वर्षीय वैभव अब तक टी20I में 81 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल चुके हैं और महज एक बड़ी पारी उन्हें विश्व क्रिकेट के शीर्ष पर पहुंचा देगी।
4 of 8
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
3. टी20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक (पूर्ण सदस्य देश)
पूर्ण सदस्य देशों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित शर्मा और डेविड मिलर (35 गेंद) के नाम दर्ज है। आईपीएल में 35 गेंदों और लिस्ट-ए क्रिकेट में 28 गेंदों पर शतक जड़ चुके वैभव जिस स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं, उसे देखते हुए अगली ही टी20 सीरीज में यह रिकॉर्ड टूट सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
4. शाहिद अफरीदी का 30 साल पुराना 'सबसे युवा वनडे शतक' का रिकॉर्ड
लिस्ट-ए क्रिकेट में 28 छक्कों के साथ 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद वैभव की भारतीय वनडे (ODI) टीम में एंट्री आने वाले समय में लगभग तय मानी जा रही है। अगर उन्हें जल्द ही वनडे कैप मिलती है, तो वे पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (16 वर्ष, 217 दिन) द्वारा 1996 में बनाए गए सबसे कम उम्र में वनडे शतक के विश्व रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
5. सचिन तेंदुलकर का सबसे युवा भारतीय टेस्ट डेब्यू और शतक का रिकॉर्ड
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 16 वर्ष और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था और 17 वर्ष, 107 दिन में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था। वर्तमान में 15 वर्ष और आठ महीने के हो चुके वैभव अगर अगले एक साल के भीतर भारतीय टेस्ट टीम में जगह बना लेते हैं, तो सचिन का यह 37 साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड इतिहास बन जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
6. आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक (क्रिस गेल का 30 गेंदों का रिकॉर्ड)
आईपीएल 2025 में 35 गेंदों और आईपीएल 2026 में 36 गेंदों पर शतक ठोकने वाले वैभव दो बार क्रिस गेल के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। गेल ने 2013 में 30 गेंदों में शतक जड़ा था। जिस प्रचंड फॉर्म में वैभव चल रहे हैं, आईपीएल 2027 में गेल का यह रिकॉर्ड टूटने की प्रबल संभावना है। वह पिछले सीजन गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब थे, लेकिन बाउंड्री लगाने के चक्कर में आउट हो गए थे। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में सनराइजर्स के खिलाफ उन्होंने 29 गेंद में 97 रन की पारी खेली थी।
7. विराट कोहली का एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने 16 मैचों में 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे और एक सीजन में सर्वाधिक 72 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। अगले सीजन में उनके पास विराट कोहली के 2016 में बनाए गए 973 रनों के ऐतिहासिक शिखर को पार करने का सुनहरा मौका होगा।
बेखौफ अंदाज और जबरदस्त हैंड-स्पीड के धनी वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर दिया है। अगर उनकी फिटनेस और छक्के जड़ने की यही रफ्तार बरकरार रही, तो आने वाला साल भारतीय क्रिकेट इतिहास में वैभव के नाम दर्ज हो सकता है।