फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2027: आरसीबी में रिटेन होकर हैरान रह गए यश दयाल, आगामी सीजन में धमाल मचाने का किया वादा; क्या बोले?

Mon, 23 Nov 2026 07:20 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरसीबी ने आईपीएल 2027 के लिए यश दयाल को रिटेन किया है, जबकि खुद तेज गेंदबाज को इसकी उम्मीद नहीं थी। एक सीजन बाहर रहने के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी कर चुके दयाल अब अपने प्रदर्शन से फ्रेंचाइजी के भरोसे पर खरा उतरना चाहते हैं। उनका अंतिम लक्ष्य जल्द से जल्द भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना है।
विज्ञापन
1 of 5
यश दयाल - फोटो : ANI
आईपीएल 2027 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने तेज गेंदबाज यश दयाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में रिटेन किया है। खुद दयाल को भी इसकी उम्मीद नहीं थी। अब उन्होंने अगले सीजन में शानदार प्रदर्शन कर टीम के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प लिया है। आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद यश दयाल का नाम चर्चा में आ गया है। माना जा रहा था कि आरसीबी उन्हें रिलीज कर सकती है। खुद यश दयाल को भी उम्मीद नहीं थी कि फ्रेंचाइजी उन्हें आगामी सीजन के लिए अपने साथ बनाए रखेगी। हालांकि, टीम ने उन पर भरोसा जताया और रिटेन कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : BCCI
'मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी'
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में यश दयाल ने कहा कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आरसीबी उन्हें रिटेन करेगी। उन्होंने फ्रेंचाइजी का आभार जताते हुए कहा कि वह अपने प्रदर्शन से इस भरोसे को सही साबित करने की पूरी कोशिश करेंगे। दयाल ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आरसीबी मुझे रिटेन करेगी। टीम ने मुझ पर भरोसा दिखाया है। अब मैं अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए उनके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
क्रिकेटर यश दयाल - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2025 में आरसीबी की खिताबी जीत में निभाई थी अहम भूमिका
यश दयाल आरसीबी की आईपीएल 2025 की ऐतिहासिक खिताबी जीत का अहम हिस्सा थे। उन्होंने उस सीजन में 15 मुकाबले खेले और 36.15 की औसत से कुल 13 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.59 रही थी। लेकिन कानूनी मामलों में उलझने के कारण वह आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर रहे। दयाल ने स्वीकार किया कि टीवी पर अपनी टीम और साथी खिलाड़ियों को खेलते देखना उनके लिए काफी मुश्किल था। उन्होंने कहा, 'जब आपकी अपनी टीम के खिलाड़ी मैदान पर खेल रहे होते हैं और आप घर पर बैठकर टीवी पर मैच देखते हैं, तो निश्चित तौर पर बुरा लगता है। लेकिन अब सब ठीक है और मैं दोबारा क्रिकेट खेल सकता हूं।'

4 of 5
यश दयाल, क्रिकेटर। - फोटो : अमर उजाला।
घरेलू क्रिकेट से की वापसी, सैयद मुश्ताक में झटके छह विकेट
क्रिकेट में वापसी के बाद यश दयाल उत्तर प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान क्रिकेट खेलने और मैदान पर अपने खेल का आनंद लेने पर है। दयाल के मुताबिक, क्रिकेट ही उनकी जिंदगी है और वह जीत-हार या व्यक्तिगत प्रदर्शन की चिंता किए बिना खेलना चाहते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने अब तक चार मुकाबलों में 22.66 की औसत से छह विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.71 रही है। झारखंड के खिलाफ उत्तर प्रदेश की 12 रन से जीत में भी दयाल ने योगदान दिया। इस मुकाबले में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के तीन विकेट के प्रदर्शन के साथ टीम को मजबूती दी।

अपनी गेंदबाजी को लेकर दयाल ने कहा कि शुरुआत में वह गेंद को थोड़ा आगे पिच करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन योजना के मुताबिक ऐसा नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उन्होंने कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार से चर्चा की और अपनी रणनीति में बदलाव किया। उन्होंने कहा कि आखिरी समय में बनाई गई योजना में स्पष्टता होना बेहद जरूरी है और उन्होंने उसी के अनुसार गेंदबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
यश दयाल का लक्ष्य जल्द टीम इंडिया में जगह बनाना
यश दयाल का अगला लक्ष्य सिर्फ आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना भी है। 28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने साफ किया कि वह जल्द से जल्द भारत के लिए खेलना चाहते हैं और अपने करियर के उन वर्षों को पीछे छोड़ना चाहते हैं, जो उनके हाथ से निकल गए।

उन्होंने कहा, 'मेरा अंतिम लक्ष्य भारत के लिए खेलना है। मेरी उम्र 28 साल है और मैं जल्द से जल्द टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। मैं अपने करियर के उन सभी वर्षों को भूलना चाहता हूं, जिन्हें मैंने गंवाया है। अब मैं बस अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहता हूं, चाहे इसके लिए मुझे कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें