आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है। लगातार खराब शुरुआत के बाद केकेआर ने जोरदार वापसी करते हुए अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। टीम अब अपने आखिरी लीग मुकाबले और अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर है। दूसरी ओर, कार्तिक त्यागी पर्पल कैप की रेस में टॉप-5 में पहुंच गए हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
आईपीएल 2026 में हालात बदल गए
- फोटो : ANI/IPL/BCCI
आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया। इस जीत के साथ केकेआर ने न सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा, बल्कि अंक तालिका की तस्वीर भी पूरी तरह बदल दी। सीजन की शुरुआत में लगातार छह मुकाबले हारने वाली केकेआर ने दमदार वापसी की और पिछले सात मैचों में से छह में जीत दर्ज की। अब टीम के 13 मैचों में 13 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। हैरानी की बात तो यह है कि केकेआर की टीम शुरुआती सात मैचों में अजेय रहने वाली पंजाब की बराबरी पर है। पंजाब ने शुरुआती सात में छह मैच जीतने के बाद, पिछले छह में से छह मैच गंवाए हैं। यानी कुल 13 मैचों के बाद केकेआर की टीम पंजाब के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विज्ञापन
2 of 8
आईपीएल 2026
- फोटो : IPL
अंक तालिका का मौजूदा हाल
टीम
मैच
जीत
हार
बेनतीजा
अंक
नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q)
13
9
4
0
18
+1.065
गुजरात टाइटंस (Q)
13
8
5
0
16
+0.400
सनराइजर्स हैदराबाद (Q)
13
8
5
0
16
+0.350
राजस्थान रॉयल्स
13
7
6
0
14
+0.083
पंजाब किंग्स
13
6
6
1
13
+0.227
कोलकाता नाइट राइडर्स
13
6
6
1
13
+0.011
चेन्नई सुपर किंग्स
13
6
7
0
12
-0.016
दिल्ली कैपिटल्स
13
6
7
0
12
-0.871
मुंबई इंडियंस (E)
13
4
9
0
8
-0.510
लखनऊ सुपर जाएंट्स (E)
13
4
9
0
8
-0.702
विज्ञापन
3 of 8
कोलकाता की टीम
- फोटो : IANS
केकेआर ने मजबूत की दावेदारी
कोलकाता नाइट राइडर्स का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होना है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए केकेआर को इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, सिर्फ जीत काफी नहीं होगी। केकेआर को अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। टीम को उम्मीद करनी होगी कि उसी दिन मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स को हरा दे। इसके बाद 23 मई को होने वाला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला अहम हो जाएगा। अगर लखनऊ सुपर जाएंट्स पंजाब किंग्स को हराने में सफल रहती है, तो केकेआर के लिए प्लेऑफ का रास्ता साफ हो सकता है।
4 of 8
दिल्ली और चेन्नई की टीमें
- फोटो : ANI
सीएसके और डीसी को हुआ नुकसान
केकेआर की जीत का असर अंक तालिका में अन्य टीमों पर भी पड़ा है। इस मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स सातवें स्थान पर खिसक गई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स आठवें नंबर पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के 12-12 अंक हैं और वे भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुकी हैं। अंक तालिका में फिलहाल चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स काबिज है। टीम ने 13 मुकाबलों में सात जीत के साथ 14 अंक जुटाए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के भी 13 मैचों में 13 अंक हैं, लेकिन टीम पिछले छह मुकाबलों से लगातार हार रही है।
हालांकि, सबसे ज्यादा जरूरी यहां ये है कि पंजाब, केकेआर, दिल्ली और सीएसके को ये मनाना है कि राजस्थान अपना आखिरी मुकाबला हार जाए। अगर राजस्थान रॉयल्स जीतती है तो फिर चौथी टीम तय हो जाएगी और फिर ये समीकरण भी धरे के धरे रह जाएंगे। चलिए मान लेते हैं कि राजस्थान की टीम अपना आखिरी मुकाबला हार जाएगी, तो बाकी टीमों के लिए प्लेऑफ क्वालिफिकेशन के लिए ये समीकरण बनेंगे...
विज्ञापन
5 of 8
पंजाब किंग्स
- फोटो : IANS
पंजाब किंग्स
बाकी बचा मुकाबला: लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ
अगर पंजाब की टीम लखनऊ को हरा देती है और केकेआर भी दिल्ली को हरा देती है, तो दोनों टीमों के 15-15 अंक हो जाएंगे।
ऐसे में नेट रन रेट निर्णायक होगा। दोनों टीमों के नेट रन रेट में फिलहाल लगभग 51 रन का अंतर है।
अगर पंजाब जीतती है और केकेआर हार जाती है, तो पंजाब प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
अगर पंजाब हारती है और केकेआर जीत जाती है, तो केकेआर की टीम क्वालिफाई करेगी।
अगर दोनों टीमें हार जाती हैं, तो दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी। क्योंकि राजस्थान के पहले से 14 अंक हैं।
विज्ञापन
6 of 8
केकेआर
- फोटो : ANI
कोलकाता नाइट राइडर्स
बाकी बचा मुकाबला: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को हर हाल में दिल्ली को हराना होगा।
केकेआर की जीत के साथ यह भी जरूरी होगा कि पंजाब की टीम लखनऊ से हार जाए या फिर नेट रन रेट का समीकरण केकेआर के पक्ष में जाए।
अगर पंजाब और केकेआर दोनों जीतते हैं, तो नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा।
अगर केकेआर जीतती है और पंजाब की टीम हारती है, तो केकेआर की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
अगर केकेआर की टीम हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन
7 of 8
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : ANI
चेन्नई सुपर किंग्स
बाकी बचा मुकाबला: गुजरात टाइटंस के खिलाफ
सीएसके अगर अपना आखिरी मैच जीतती है, तो उसके 14 अंक हो जाएंगे।
ऐसे में टीम का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और संभवतः दिल्ली से नेट रन रेट पर होगा।
लेकिन सीएसके की उम्मीदें तभी जिंदा रहेंगी जब पंजाब और केकेआर अपने-अपने आखिरी मुकाबले हार जाएं।
नेट रन रेट के मामले में सीएसके को राजस्थान से करीब 25 रन के अंतर से जीत चाहिए होगा।
अगर सीएसके गुजरात से हार जाती है, तो टीम लगातार तीसरी बार लीग स्टेज से बाहर हो जाएगी।