फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: हैरान करने वाला रिकॉर्ड! आईपीएल में 386 ओवर तक नहीं फेंकी एक भी नो-बॉल; जानिए उस गेंदबाज के बारे में

Sun, 05 Apr 2026 11:48 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के इस पूर्व लेग स्पिनर ने आईपीएल में 386 ओवर तक बिना एक भी नो-बॉल फेंके अनोखा रिकॉर्ड बनाया। यह उपलब्धि उनके शानदार कंट्रोल और अनुशासन को दर्शाती है। आईपीएल जैसे हाई-प्रेशर टूर्नामेंट में यह उपलब्धि और भी खास बन जाती है।
विज्ञापन
1 of 6
कौन है यह गेंदबाज? - फोटो : ANI
आईपीएल में हर सीजन कुछ ऐसे अजूबे देखने को मिलते हैं, जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल होता है। कभी बल्लेबाजों का तूफान, तो कभी गेंदबाजों का कमाल, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो खेल की बारीकियों और अनुशासन की मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड एक भारतीय गेंदबाज के नाम है, जिसने लगातार सैकड़ों ओवर फेंके, लेकिन एक भी नो-बॉल नहीं की।
विज्ञापन

2 of 6
पीयूष चावला - फोटो : ANI
कौन है यह खास गेंदबाज?
यह अनोखा रिकॉर्ड भारत के अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला के नाम दर्ज है। उन्होंने आईपीएल में लगातार 386 ओवर तक एक भी नो-बॉल नहीं फेंकी, जो अपने आप में एक अद्भुत उपलब्धि है।
विज्ञापन

3 of 6
पीयूष चावला - फोटो : ANI
रिकॉर्ड की खास बातें
यह सिलसिला आईपीएल के पहले सीजन आईपीएल 2008 से शुरू होकर 2016 तक चला। 386 ओवर यानी कुल 2316+ गेंदें, और एक भी फ्रंट-फुट नो-बॉल नहीं। उनकी पहली नो-बॉल 2016 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आई।

4 of 6
पीयूष चावला - फोटो : ANI
अनुशासन और कंट्रोल की मिसाल
टी20 जैसे तेज और दबाव वाले फॉर्मेट में गेंदबाज अक्सर रफ्तार या वैरिएशन के चक्कर में लाइन क्रॉस कर देते हैं। लेकिन पियूष चावला का यह रिकॉर्ड दिखाता है कि उनकी गेंदबाजी में कितना कंट्रोल और अनुशासन था। एक लेग स्पिनर के लिए यह और भी खास है, क्योंकि स्पिनर्स को भी अक्सर विविधता लाने के दौरान संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है।
विज्ञापन

5 of 6
पीयूष चावला - फोटो : ANI
दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
पीयूष चावला आईपीएल इतिहास के सफल गेंदबाजों में भी गिने जाते हैं। वह विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल और सुनील नरेन जैसे बड़े नामों के साथ चर्चा में रहते हैं। 386 ओवर तक बिना नो-बॉल के गेंदबाजी करना सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि अनुशासन, तकनीक और धैर्य का बेहतरीन उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीयूष चावला - फोटो : ANI
पीयूष इस मामले में चौथे स्थान पर
वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में फिलहाल चौथे नंबर पर हैं। चहल ने अभी तक 224 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर 199 विकेट के साथ दूसरे और सुनील नरेन 193 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। पीयूष 192 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं। पीयूष आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस से खेल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें