आईपीएल में 18 सीजन में 14 खिलाड़ी ऑरेंज कैप जीत चुके हैं। विराट कोहली के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन का रिकॉर्ड है। वहीं, सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने की बाजी में कौन आगे हैं...आइए जानते हैं...
आईपीएल में हर सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है। यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं बल्कि पूरे सीजन में बल्लेबाज की निरंतरता और दबदबे का प्रतीक है। 2008 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक कई दिग्गज बल्लेबाजों ने इस कैप को अपने नाम किया है। खास बात यह है कि 18 सीजन में 14 अलग-अलग खिलाड़ी ऑरेंज कैप जीत चुके हैं, जो इस प्रतियोगिता की प्रतिस्पर्धा को दिखाता है।
विज्ञापन
2 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL
इस खिलाड़ी ने जीती सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप
अगर सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने की बात करें तो डेविड वॉर्नर सबसे आगे हैं। उन्होंने तीन बार यह खिताब अपने नाम किया है (2015, 2017, 2019)। वहीं क्रिस गेल ने दो बार और विराट कोहली ने भी दो बार ऑरेंज कैप जीती है। कोहली का 2016 सीजन (973 रन) आज भी आईपीएल इतिहास का सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 4
ऋतुराज और उथप्पा
- फोटो : IPL/BCCI
हाल के सीजन में नए सितारों का दबदबा
पिछले कुछ सीजन में युवा खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। ऋतुराज गायकवाड़ (2021), शुभमन गिल (2023) और साई सुदर्शन (2025) जैसे बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर ऑरेंज कैप जीती। 2024 में विराट कोहली ने 741 रन बनाकर एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। आइए पूरी लिस्ट देखते हैं....