आईपीएल 2026
- फोटो : IPL/BCCI
आखिरी सात मैच तय करेंगे प्लेऑफ की तस्वीर
आईपीएल 2026 अब उस मोड़ पर पहुंच चुका है जहां हर रन, हर विकेट और हर नेट रन रेट बेहद अहम हो गया है। आरसीबी, जीटी और एसआरएच ने अपनी जगह लगभग सुरक्षित कर ली है, लेकिन चौथी सीट के लिए जंग अभी पूरी तरह खुली हुई है।
राजस्थान रॉयल्स के पास सबसे आसान रास्ता है क्योंकि टीम अगर अपने दोनों मुकाबले जीत लेती है तो किसी दूसरी टीम के नतीजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं सीएसके, पंजाब, दिल्ली और केकेआर को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि दूसरी टीमों की हार की भी दुआ करनी होगी।