टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का भविष्य अब सवालों के घेरे में नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुवाहाटी में होने वाली बीसीसीआई की अहम बैठक में मुख्य कोच गौतम गंभीर की राय बेहद अहम मानी जाएगी। सूर्यकुमार की खराब फॉर्म और आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता टी20 कप्तानी के भविष्य पर चर्चा कर सकते हैं। वहीं, टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।
बीसीसीआई चयन समिति मंगलवार को गुवाहाटी में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी। हालांकि इस दौरे पर कोई टी20 मुकाबला नहीं खेला जाएगा, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार चयनकर्ता भविष्य की टी20 योजनाओं और कप्तानी को लेकर अनौपचारिक चर्चा कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म और मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन ने उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यही वजह है कि चयनकर्ता अब टी20 कप्तानी के अगले विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
गंभीर और सूर्यकुमार
- फोटो : ANI
गंभीर की राय होगी सबसे अहम
रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की राय इस पूरे मामले में निर्णायक साबित हो सकती है। टी20 विश्व कप जीत के बाद यह पहली चयन बैठक होगी, इसलिए टीम मैनेजमेंट भविष्य की रणनीति पर गंभीरता से विचार करेगा। चयनकर्ता आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए संभावित टी20 खिलाड़ियों पर भी चर्चा कर सकते हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी बरकरार रहेगी या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
विज्ञापन
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
ऋषभ पंत की भूमिका पर भी सवाल
सिर्फ सूर्यकुमार ही नहीं, बल्कि ऋषभ पंत के भविष्य को लेकर भी चयन समिति में गंभीर चर्चा हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टेस्ट क्रिकेट में उपकप्तानी की जिम्मेदारी पंत के खेल पर असर डाल रही है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट ऋषभ पंत जैसे मैच विनर बल्लेबाज को खोने का जोखिम नहीं उठा सकता। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई टेस्ट मैच जिताए हैं। लेकिन जब भी उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई, बल्लेबाजी के दौरान उनके फैसले बेहतर नहीं दिखे।' सूत्र ने आगे कहा, 'चयन समिति के दिमाग में यह बात जरूर होगी कि उन्हें खुलकर खेलने का मौका दिया जाए।'
4 of 5
केएल राहुल
- फोटो : IPL
वनडे टीम में बढ़ सकती है मुश्किल
वनडे सेटअप में भी पंत की जगह पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानी जा रही। केएल राहुल फिलहाल पहली पसंद विकेटकीपर माने जा रहे हैं, जबकि ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन और ईशान किशन भी मजबूत दावेदार हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में भारतीय टीम में कई बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।
बुमराह को मिल सकता है आराम
इस बीच, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता बीसीसीआई की मेडिकल टीम की मंजूरी पर निर्भर करेगी। अगर मेडिकल बोर्ड बुमराह के वर्कलोड को सुरक्षित मानता है, तो वह हश्मतुल्लाह शाहिदी की टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेल सकते हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'अगर मेडिकल टीम बुमराह के वर्कलोड को तय सीमा के भीतर मानती है, तो वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं।' सूत्र ने आगे कहा, 'लेकिन उनके वनडे सीरीज खेलने की कोई संभावना नहीं है। अगर वर्कलोड को लेकर जरा सी भी चिंता हुई, तो उन्हें पूरी सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा।'