फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: युवा जोश बनाम बड़े सितारे, दिलचस्प होगी टक्कर; आईपीएल 2026 के 5-5 सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Tue, 17 Mar 2026 10:30 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

आईपीएल 2026 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां युवा जोश का सामना अनुभवी सितारों से होगा। इस सीजन में कुछ खिलाड़ी 19 साल से भी कम उम्र के हैं, जबकि दूसरी ओर कई दिग्गज खिलाड़ी अपने अनुभव के दम पर मैदान में उतरेंगे। यहां पांच सबसे युवा और पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल 2026 के पांच सबसे युवा खिलाड़ी - फोटो : ANI/Twitter
आईपीएल के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत एमं चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होनी है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग में इस बार युवा जोश बनाम अनुभव, यानी एक खास मुकाबला देखने को मिलेगा। एक ओर ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र 19 साल से भी कम है और जो पहली बार इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं, वहीं दूसरी तरफ कई अनुभवी दिग्गज हैं जो वर्षों के अनुभव के साथ मैदान में उतरेंगे। यही वजह है कि आईपीएल 2026 में नई पीढ़ी और पुराने सितारों के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं इस सीजन के पांच सबसे युवा और पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में...

आईपीएल 2026 के पांच सबसे युवा खिलाड़ी

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
वैभव सूर्यवंशी: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे। वैभव की उम्र अभी सिर्फ 14 साल है। पिछले सीजन वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया था। उन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव ने 7 मुकाबलों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे।
विज्ञापन

3 of 11
आयुष म्हात्रे - फोटो : x
आयुष म्हात्रे: 16 जुलाई 2007 को जन्मे चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 में खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। फिलहाल आयुष की उम्र 18 साल 160 दिन है। आयुष के लिए पिछला सीजन शानदार रहा था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 188 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 240 रन बनाए थे। आयुष से चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

4 of 11
साहिल पारिख - फोटो : Twitter
साहिल पारिख: आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले साहिल पारिख तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। साहिल की उम्र फिलहाल 18 साल 199 दिन है। साहिल को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया है। आगामी सीजन में साहिल से दिल्ली को बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन

5 of 11
सात्विक देसवाल - फोटो : Twitter
सात्विक देसवाल: आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सात्विक देसवाल को 30 लाख में खरीदा था। सात्विक इस सीजन खेलने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। उनकी उम्र 18 साल 275 दिन है। सात्विक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। सात्विक को अगर प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह अपनी गेंदबाजी से छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
विज्ञापन

6 of 11
विहान मल्होत्रा - फोटो : Twitter
विहान मल्होत्रा: अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित करने वाले विहान मल्होत्रा आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। विहान की फिलहाल उम्र 18 साल 356 दिन है। विहान को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा है।



अब आईपीएल के पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं

विज्ञापन

7 of 11
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
एमएस धोनी: आईपीएल 2026 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मैदान पर उतरेंगे। धोनी की उम्र 44 साल है। पिछले दो सीजन से धोनी बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे बैटिंग करने आ रहे हैं। आईपीएल 2025 में धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह 14 मुकाबलों में 135 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 196 रन ही बना सके थे।

8 of 11
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। रोहित इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 38 साल की उम्र में खेलेंगे। रोहित के लिए पिछला सीजन बल्ले से शानदार रहा था। उन्होंने 15 मुकाबलों में 149 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 418 रन बनाए थे।

9 of 11
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले सीजन पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले विराट कोहली आईपीएल 2026 में खेलने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। आगामी सीजन में कोहली 37 साल की उम्र में खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2025 में खेले 15 मुकाबलों में विराट ने 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 657 रन बनाए थे।

10 of 11
ईशांत शर्मा - फोटो : PTI
ईशांत शर्मा: आईपीएल 2026 में ईशांत शर्मा 37 साल की उम्र में हिस्सा लेंगे। ईशांत गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, आईपीएल 2025 में ईशांत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वह 7 मुकाबलों में सिर्फ 4 विकेट निकाल सके थे और उनका गेंदबाजी इकोनॉमी भी 11.18 का रहा था।
विज्ञापन

11 of 11
अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
अजिंक्य रहाणे: आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने वाले अजिंक्य रहाणे इस सीजन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले पांचवें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। रहाणे 37 साल की उम्र में आईपीएल 2026 में हिस्सा लेंगे। पिछले सीजन खेले 13 मुकाबले में रहाणे ने 147 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 390 रन बनाए थे। हालांकि, रहाणे की कप्तानी में केकेआर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम 14 में से सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें