फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanju Samson: 'जब छोटे शहर का लड़का खेलता है...', विश्वकप में अपने प्रदर्शन और प्रशंसकों पर क्या बोले सैमसन?

Mon, 16 Mar 2026 08:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने कहा कि टी20 विश्व कप की शुरुआत में उन्हें खुद पर पूरा भरोसा नहीं था, लेकिन कड़ी मेहनत और किस्मत ने उनका साथ दिया।
विज्ञापन
1 of 4
संजू सैमसन - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि छोटे शहर से आने वाला खिलाड़ी भी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर चमक सकता है। दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में खुद सैमसन को भी अपने प्रदर्शन को लेकर ज्यादा भरोसा नहीं था।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: सीएसके में धोनी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं सैमसन, राजस्थान के खिलाफ हावी होंगी भावनाएं?
विज्ञापन

2 of 4
संजू सैमसन - फोटो : IANS
खुद के प्रदर्शन से खुश हैं सैमसन
सैमसन ने विश्व कप जीत के बाद कहा कि जब वह टूर्नामेंट खेलने के लिए घर से निकले थे, तब उन्हें खुद पर उतना विश्वास नहीं था, लेकिन किस्मत और कड़ी मेहनत ने उनका साथ दिया। उनके मुताबिक, 'जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो अपने साथ हजारों लोगों के सपने लेकर जाता हूं। वे चाहते हैं कि मैं अच्छा खेलूं ताकि यह साबित हो सके कि एक छोटे शहर का लड़का भी क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर खेल सकता है।' 

राजस्थान का साथ क्यों छोड़ा सैमसन ने?
सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। केरल के 31 वर्षीय क्रिकेटर पिछले साल आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले ट्रेड डील के तहत राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई की टीम में शामिल हुए थे। नवंबर 2025 में राजस्थान रॉयल्स छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स में जाने का सैमसन का फैसला फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज था। अब दुनिया की सबसे अमीर फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग के 2026 सीजन की शुरुआत से पहले सैमसन ने आखिरकार इस फैसले के पीछे की वजह बताई है।

सैमसन ने पीटीआई के एक वीडियो में कहा, 'मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि टीम के साथ मेरा समय खत्म हो चुका था।' सैमसन ने कुल मिलाकर राजस्थान रॉयल्स के लिए 11 आईपीएल सीजन खेले हैं और वह इस फ्रेंचाइजी के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। वह 2013 से 2015 तक भी टीम का हिस्सा रहे थे। इसके बाद वह दो सीजन (2016-2017) के लिए दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) से जुड़े थे।

सीएसके के लिए करेंगे डेब्यू
आईपीएल 2026 में सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना डेब्यू मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेलेंगे। हालांकि उनका कहना है कि मैदान पर उतरने के बाद भावनाएं उनके खेल पर हावी नहीं होंगी और वह अपनी पूर्व टीम के खिलाफ भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। सैमसन ने कहा, 'यह ऐसी स्थिति है जो अभी तक आई नहीं है। आईपीएल में उनके लिए खेलने के बाद पहली बार मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा। लेकिन मैदान पर उतरने के बाद मैं भावनाओं के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। खेल ही तय करेगा कि क्या होगा। मैच से पहले और बाद में जब मैं पुरानी टीम से मिलूंगा तो कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जिनके साथ हमने युवावस्था में खेला है। टीम मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ के कई लोग भी वहीं हैं। सभी के बीच प्यार और सम्मान है।'

उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन जैसा मैंने पहले कहा, हर किसी का एक समय होता है। मेरा समय राजस्थान रॉयल्स के साथ था। मुझे लगा कि वह अध्याय खत्म हो गया है, इसलिए मैंने आगे बढ़ने का फैसला किया। अब यह एक नई यात्रा है और इसे लेकर उत्साह भी है। अगर मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलता हूं, तो भी मैं खुशी के साथ अपना खेल खेलना चाहूंगा।'
विज्ञापन

3 of 4
संजू सैमसन - फोटो : PTI
टी20 विश्व कप में दमदार रहा सैमसन का प्रदर्शन
सैमसन को आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था। सैमसन के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है। वह 177 आईपीएल मैचों में 30.95 की औसत से 4704 रन बना चुके हैं। इस दौरान तीन शतक और 26 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। संजू सैमसन का टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा था और उनकी बल्लेबाजी भारत के चैंपियन बनने का मुख्य कारण रही। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 97, सेमीफाइनल में 89 और फाइनल में 89 रन की सैमसन की पारी ने भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। कुल पांच मैचों में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
विज्ञापन

4 of 4
भारतीय टीम - फोटो : PTI
भारत ने जीता तीसरा टी20 विश्व कप खिताब
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने टी20 में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए टी20 विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया। यह पहली बार है जब किसी टीम ने इस टूर्नामेंट का खिताब बरकरार रखा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें