फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: आयुष म्हात्रे की चोट ने बढ़ाई CSK की टेंशन! मुंबई के खिलाफ नंबर-तीन पर कौन करेगा बैटिंग? पांच विकल्प

Tue, 21 Apr 2026 03:50 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

आयुष म्हात्रे के चोटिल होकर आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है। टीम को अब उनके रिप्लेसमेंट के लिए सही खिलाड़ी चुनना होगा। प्राशांत वीर, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा जैसे युवा विकल्पों के साथ-साथ सरफराज खान को ऊपर प्रमोट करने और एमएस धोनी की वापसी जैसे विकल्प भी चर्चा में हैं। सीएसके के लिए अब सही कॉम्बिनेशन तय करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
1 of 8
प्रशांत वीर, उर्विल और कार्तिक - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2026 में कई फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों की चोट ने परेशान किया है। टूर्नामेंट की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ऐसा मामला नहीं था, लेकिन टूर्नामेंट के बीच में सीएसके भी इसकी चपेट में आ गई है। चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा बड़ा झटका लगा है। नाथन एलिस और खलील अहमद के बाद अब इन फॉर्म बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी आईपीएल के बाकी बचे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सीएसके ने इसकी पुष्टि कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच के दौरान म्हात्रे के हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था और उन्हें डॉक्टर्स ने छह से 12 हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी है। अब सवाल यह है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को वानखेड़े में होने वाले मैच में कौन खेलेगा? सीएसके को एक बार फिर नई प्लेइंग-11 के साथ उतरना पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 8
चोटिल आयुष म्हात्रे - फोटो : IANS
अभी तक सीएसके ने किसी रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है। टीम ने खलील के रिप्लेसमेंट का भी एलान अभी तक नहीं किया है। हो सकता है फ्रेंचाइजी दोनों रिप्लेसमेंट का एलान एक साथ करे। हालांकि, सीएसके और मुंबई का मैच 23 अप्रैल को है। ऐसे में किसी नए खिलाड़ी को तुरंत खिलाना सीएसके को भारी पड़ सकता है। सीएसके ने खलील की जगह मुकेश चौधरी को खिलाया था। अगले मैच में भी वही खेल सकते हैं या फिर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया जा सकता है। वहीं, म्हात्रे की जगह फ्रेंचाइजी इन पांच विकल्पों में से किसी एक को अपना सकती है...
विज्ञापन

3 of 8
प्रशांत वीर - फोटो : IANS
1. प्रशांत वीर
प्रशांत वीर ने अभी तक जो भी मौके मिले हैं, उनमें ठीक-ठाक इम्पैक्ट दिखाया है। आरसीबी के खिलाफ दबाव वाली स्थिति में 43 रन की पारी दिखाती है कि वह प्रेशर में खेल सकते हैं। इसके अलावा वह बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। सीएसके की जरूरत अभी टीम कॉम्बिनेशन को बैलेंस करने की है, इसलिए यह सबसे मजबूत विकल्प लग रहा है।

4 of 8
उर्विल पटेल - फोटो : IPL/BCCI
2. उर्विल पटेल
उर्विल पटेल का टी20 रिकॉर्ड खासकर घरेलू क्रिकेट में बहुत विस्फोटक रहा है। 31 गेंदों में शतक (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में) कोई छोटी बात नहीं, लेकिन आईपीएल में कंसिस्टेंसी अभी साबित नहीं हुई है। अगर सीएसके आक्रामक अप्रोच चाहती है, तो उर्विल को मौका मिल सकता है, लेकिन यह थोड़ा गैम्बल होगा।
विज्ञापन

5 of 8
कार्तिक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
3. कार्तिक शर्मा
अभी तक प्रदर्शन खराब रहा है, लेकिन सीएसके अक्सर युवा खिलाड़ियों को बैक करती है। अभी तुरंत रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं, लेकिन अगर टीम प्रयोग के मोड में गई तो मौका मिल सकता है। कार्तिक को हसी खुद बैटिंग प्रैक्टिस करा रहे हैं और उनसे दबाव वाली स्थिति में बल्लेबाजी कराई जा रही है।
विज्ञापन

6 of 8
रामकृष्ण घोष और धोनी - फोटो : CSK
4. रामकृष्ण घोष
सीएसके के प्रैक्टिस सेशन में ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष को जमकर बल्लेबाजी अभ्यास करता देखा गया है। इसके अलावा वह तेज गेंदबाज भी हैं। ऐसे में सीएसके के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
सरफराज के बेटे संग मस्ती करते दिखे धोनी - फोटो : Sarfaraz Khan (instagram)
5. सरफराज को नंबर-3 पर खिलाकर धोनी को लाना: इसके अलावा भी एक विकल्प है, जिसमें सरफराज खान को नंबर तीन पर प्रमोट किया जा सकता है। यह इसलिए भी मजेदार है, क्योंकि सरफराज तकनीकी रूप से मजबूत हैं और नंबर तीन पर स्थिरता दे सकते हैं। इससे महेंद्र सिंह को बतौर फिनिशर प्लेइंग-11 में शामिल करने का रास्त भी खुल जाएगा। फैंस तो यही चाहेंगे कि अब धोनी टीम में वापसी करें। हालांकि, अभी वह चोट से उबर रहे हैं। उन्हें नेट्स सेशन में जमकर प्रैक्टिस करते देखा गया है। उन्हें सीधे फिनिशर रोल में डालना रिस्क हो सकता है। अगर फिटनेस क्लियर है, तभी वापसी संभव है, वरना सीएसके जल्दबाजी नहीं करेगी।
विज्ञापन

8 of 8
हंगरगेकर - फोटो : CSK
खलील की जगह कौन?
खलील के भी रिप्लेसमेंट का एलान नहीं हुआ है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की चर्चा है कि सीएसके ने ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर को कैंप बुलाया था। हंगरगेकर पहले भी सीएसके की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, अर्जन नगवासवाला को भी विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। इस बात की चर्चा थी कि आकाश मधवाल रिप्लेसमेंट बन सकते हैं, लेकिन फिलहाल सीएसके मैनेजमेंट इस पर विचार नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें