फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा वसूल परफॉर्मेंस: इन पांच विदेशी खिलाड़ियों ने बदल दी टीमों की किस्मत; मोटी रकम पर किए गए थे रिटेन

Sun, 19 Apr 2026 10:03 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 में विदेशी खिलाड़ियों पर लगाया गया बड़ा दांव सही साबित हुआ। क्लासेन, आर्चर, सॉल्ट, बटलर और रबाडा ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी फ्रेंचाइजी का भरोसा जीता और टीमों की सफलता में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल 2026 - फोटो : ANI
आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले कई फ्रेंचाइजी ने अपने भरोसेमंद विदेशी खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेलते हुए उन्हें मोटी रकम में रिटेन किया था। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में यह फैसला पूरी तरह सही साबित होता दिख रहा है, क्योंकि इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से टीमों को मजबूती दी है। खास बात यह रही कि इन सितारों ने न सिर्फ बल्ले और गेंद से योगदान दिया, बल्कि मैच के अहम मौकों पर जिम्मेदारी भी निभाई।
विज्ञापन

2 of 7
हेनरिच क्लासेन - फोटो : IPL
हेनरिच क्लासेन: भरोसे का सबसे बड़ा नाम
सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन कर बड़ा भरोसा जताया था और क्लासेन ने इस भरोसे को पूरी तरह सही साबित किया। उन्होंने शुरुआती मुकाबलों में लगातार आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर दिलाए। कोलकाता और लखनऊ के खिलाफ लगातार अर्धशतक जड़कर उन्होंने यह दिखा दिया कि वह मिडिल ऑर्डर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। उनका स्ट्राइक रेट और मैच फिनिश करने की क्षमता एसआरएच के लिए बड़ा हथियार बन चुकी है। शनिवार को सीएसके के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में क्लासेन ने 39 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 59 रन बनाए। वह फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ANI
जोफ्रा आर्चर: गति और घातक सटीकता
राजस्थान रॉयल्स ने जोफ्रा आर्चर को 12.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया और उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। आर्चर ने इस सीजन में कम ओवरों में भी प्रभावी गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट निकाले। खासकर बड़े मुकाबलों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसी टीमों के खिलाफ अहम सफलताएं हासिल कीं। उनकी गति और लाइन-लेंथ ने उन्हें आरआर का प्रमुख हथियार बना दिया है।

4 of 7
फिल सॉल्ट - फोटो : PTI
फिल सॉल्ट: तूफानी शुरुआत का गारंटर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फिलिप सॉल्ट ने ओपनिंग में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई। उन्हें 11.50 करोड़ रुपये में रिटेन करना आरसीबी के लिए फायदेमंद साबित हुआ। सॉल्ट ने शुरुआती मैचों में ही बड़े स्कोर बनाकर अपनी उपयोगिता साबित कर दी। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई के खिलाफ उनकी पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और यह दिखाया कि वह पावरप्ले में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। शनिवार को दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 38 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 63 रन बनाए थे और अपनी टीम को 175 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की थी। उनके अलावा कोई आरसीबी बल्लेबाज इस मैच में अर्धशतक नहीं बना पाया।
विज्ञापन

5 of 7
जोस बटलर - फोटो : IANS
जोस बटलर: बल्ले और दस्तानों से कमाल
गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर को 15.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया और उन्होंने इस फैसले को पूरी तरह सही ठहराया। बटलर ने न केवल बल्ले से लगातार रन बनाए, बल्कि विकेटकीपिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया। लगातार अर्धशतक लगाने के साथ-साथ उन्होंने विकेट के पीछे भी अहम कैच पकड़े, जिससे टीम को कई महत्वपूर्ण मौकों पर बढ़त मिली। उनका ऑलराउंड योगदान गुजरात के लिए बेहद अहम साबित हो रहा है। बटलर इस सीजन पांच मैचों में 201 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
रबाडा - फोटो : ANI
कगिसो रबाडा: विकेट लेने की मशीन
गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा ने अपनी तेज गेंदबाजी से विरोधी टीमों की कमर तोड़ दी है। 10.75 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए रबाडा ने इस सीजन में लगातार विकेट चटकाए हैं। खासकर केकेआर के खिलाफ उनका स्पेल बेहद शानदार रहा, जहां उन्होंने तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। उनकी गेंदबाजी में विविधता और अनुभव टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आईपीएल 2026 के सभी कप्तान - फोटो : IPL/BCCI
फ्रेंचाइजी के फैसले पर लगी मुहर
इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि सही खिलाड़ी को रिटेन करना किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है। इन विदेशी सितारों ने अपने अनुभव, कौशल और दबाव में खेलने की क्षमता से टीमों को मजबूती दी है और आईपीएल 2026 में अपनी छाप छोड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें