आरसीबी आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी में 100वां मैच खेल रही है। ऐसा करके आरसीबी की टीम आईपीएल इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली टीम बन गई। इस खास मौके को और यादगार बनाने के लिए टीम ग्रीन जर्सी में उतरी है और जीत के साथ इस ऐतिहासिक दिन को सेलिब्रेट करना चाहेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर चुकी है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में उतरते ही आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर 100 मैच खेलने वाली आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है। यह खास मुकाबला उस दिन खेला जा रहा है जब आईपीएल अपने 19 साल पूरे कर रहा है, जिससे इस रिकॉर्ड का महत्व और बढ़ जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मैकुलम
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल की शुरुआत भी इसी मैदान से
दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल का पहला मुकाबला भी इसी मैदान पर 18 अप्रैल 2008 को खेला गया था, जहां आरसीबी का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ था। उस मैच में ब्रेंडन मैकुलम ने 158* रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे। उनकी उस पारी की बदौलत केकेआर ने 222 रन बनाए और आरसीबी को 140 रन से हराया। आरसीबी की टीम, जिसमें राहुल द्रविड़, जैक कैलिस और युवा विराट कोहली शामिल थे, सिर्फ 82 रन पर सिमट गई थी। यह आज भी इस मैदान पर आरसीबी का सबसे कम स्कोर है।
विज्ञापन
3 of 5
आरसीबी की टीम
- फोटो : ANI/BCCI
चिन्नास्वामी के यादगार रिकॉर्ड
आरसीबी ने इस मैदान पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं। 2013 में क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 रन की पारी खेली थी, जो टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उस मैच में आरसीबी ने 263 रन बनाए थे, जो लंबे समय तक आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर रहा। अब तक चिन्नास्वामी में आरसीबी का रिकॉर्ड भी संतुलित रहा है। इस मैदान पर टीम ने 48 मैच जीते हैं और 46 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है।
4 of 5
कोहली और पाटीदार
- फोटो : IANS
दूसरे टीमों से आगे आरसीबी
होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में आरसीबी अब अन्य टीमों से आगे निकल गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स में 98 मैच खेले हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में 95 मुकाबले खेले हैं। इस तरह आरसीबी का यह रिकॉर्ड आईपीएल इतिहास में एक नई मिसाल बन गया है।
ग्रीन जर्सी में दिखेगी आरसीबी की टीम
इस खास मौके पर आरसीबी अपनी पारंपरिक रेड जर्सी के बजाय ग्रीन जर्सी में मैदान पर उतरी है। यह उनकी 'ग्रीन इनिशिएटिव' का हिस्सा है, जिसके जरिए टीम पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। इस सीजन आरसीबी का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। टीम ने पांच मैचों में चार जीत हासिल कर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया हुआ है। ऐसे में टीम इस ऐतिहासिक मैच को जीत के साथ और यादगार बनाना चाहेगी।