फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल ने मैच जीता, मयंक अग्रवाल ने दिल, सीजन के पहले मैच में जड़े 89 रन 

Tue, 22 Sep 2020 01:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
मयंक अग्रवाल - फोटो : twitter@lionsdenkxip
सहारनपुर आईपीएल के दूसरे मुकाबले में रविवार रात दिल्ली कैपिटल के विरुद्ध किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर निवासी मयंक अग्रवाल ने 89 रन की शानदार पारी खेली। मगर जीत से एक रन पहले मयंक के आउट होने के बाद मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जिसमें पंजाब की टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
मयंक अग्रवाल - फोटो : twitter@IPL
मयंक अग्रवाल का परिवार मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है। उनका आधा परिवार अब भी सहारनपुर में उद्योग चलाता है। जब भी समय मिलता है मयंक पत्नी के साथ सहारनपुर चले आते हैं। यही वजह है कि जब से मयंक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं, तब से सहारनपुर के खेल प्रेमियों का उनसे अलग ही लगाव है।
विज्ञापन

3 of 5
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार की रात दिल्ली कैपिटल की टीम ने 157 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो केएल राहुल और मयंक अग्रवाल शुरूआत करने उतरे। मगर एक - एक कर पंजाब के छह खिलाड़ी आउट होते चले गए, जिससे पंजाब की हार तय मानी जा रही थी। मगर एक छोर पर खड़े मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया।

4 of 5
Cricketer Mayank agrawal - फोटो : instagram
पंजाब टीम के खिलाड़ी जीत तय मान चुके थे। अंत में दो गेंद पर एक रन जीत के लिए चाहिए था, मगर सेकेंड लास्ट बॉल पर मयंक कैच आउट हो गए। मयंक अग्रवाल ने 60 गेंद पर शानदार 89 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cricketer Mayank agrawal - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अंतिम गेंद पर आठवां विकेट भी गिर गया। जिससे मैच बराबरी पर रुकने के बाद सुपर ओवर तक पहुंच गया। जिसमें पंजाब की टीम को हार का सामना करना पड़ा। मगर मयंक की सूझबूझ भरी आतिशी पारी ने सहारनपुर के खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें