फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: कुलदीप ने जीता KKR का विश्वास, मावी पर भरोसा कर पछताए कप्तान कार्तिक, देखें ये रिकॉर्ड्स

Wed, 16 May 2018 10:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप यादव
आईपीएल सीजन-11 के 49वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। ओपनर बल्लेबाजी क्रिस लिन की शानदार बल्लेबाजी और कुलदीप यादव की तूफानी गेंदबाजी के दम पर केकेआर ने आसानी से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

कोलकाता की इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे कुलदीप यादव ने राजस्थान रॉयल्स को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। कुलदीप ने चार ओवर में 20 रन देकर राजस्थान के चार अहम खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। कुलदीप के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।  वहीं इस मैच में कई शानदार तो कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी बने।
विज्ञापन

2 of 5
dinesh karthik
केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दस बार 20 से ज्यादा का स्कोर किया है, जिसमें से आठ बार उनकी टीम को जीत मिली है। इसी के साथ राजस्थान के खिलाफ कार्तिक की टीम का विनिंग पर्सेंटेज सबसे ज्यादा 80 पर्सेंट हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
KKR
स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव आईपीएल के एक ही मैच में चार विकेट चटकाने वाले आठवें लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि रवींद्र जडेजा, युवराज सिंह, केपी अपन्ना, शादाब जगाति, अक्षर पटेल, पवन नेगी और ब्रैड हॉग के ही नाम थी।

4 of 5
jos buttler
आईपएल 2018 में एक ही ओवर में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में जोस बटलर ने दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर की बराबरी कर ली है। दोनों ने एक ही ओवर 28-28 रन जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shivam mavi
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान शिवम मावी के नाम एक और खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मावी ने इस आईपीएल में दूसरी बार सबसे महंगा ओवर फेंका है। बटलर और अय्यर दोनों ने इनके ही ओवर में 28-28 बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें