फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के चलते-फिरते पांच सितारा होटल!: टीम बस की कीमत करोड़ों में, पर इसका अंदरूनी सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 15 Apr 2026 02:34 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 में टीम बसें साधारण वाहन नहीं बल्कि चलते-फिरते फाइव-स्टार होटल हैं। एक बस की कीमत 70 लाख से 1.5 करोड़ रुपये तक होती है, जिसमें लग्जरी सुविधाएं, हाई-टेक सिस्टम और कड़ी सुरक्षा शामिल होती है। ये बसें अब टीम के ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ ब्रांडिंग और टीम बॉन्डिंग का भी अहम हिस्सा बन चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 9
आईपीएल में लग्जरी बसें - फोटो : Twitter
आईपीएल 2026 में अगर आप सोचते हैं कि टीम बस सिर्फ खिलाड़ियों को होटल से स्टेडियम तक ले जाने का जरिया होती है, तो आप गलत हैं। ये बसें असल में चलते-फिरते फाइव स्टार होटल हैं, जिन्हें खास तौर पर खिलाड़ियों की सुविधा, आराम और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है। इन बसों में खिलाड़ियों को वही सुविधाएं मिलती हैं, जो किसी लग्जरी लाउंज या प्राइवेट स्पेस में मिलती हैं।
विज्ञापन

2 of 9
आईपीएल में लग्जरी बसें - फोटो : Twitter
कितनी होती है आईपीएल टीम बस की कीमत?
आईपीएल टीम बस की कीमत साधारण बसों से कई गुना ज्यादा होती है। एक फ्रेंचाइजी अपनी जरूरत, कस्टमाइजेशन, ब्रांडिंग और टेक्नोलॉजी के आधार पर एक बस पर लगभग 70 लाख से 1.5 करोड़ रुपये तक खर्च करती है। यानी औसतन देखा जाए तो एक बस की कीमत करीब एक करोड़ रुपये के आसपास होती है। जितना ज्यादा लग्जरी और हाई-टेक फीचर्स, उतनी ही ज्यादा इसकी कीमत बढ़ती जाती है।
विज्ञापन

3 of 9
आईपीएल में लग्जरी बसें - फोटो : Twitter
क्यों इतनी महंगी होती हैं ये बसें?
ये बसें आम कमर्शियल कोच जैसी नहीं होतीं। इन्हें पूरी तरह से मॉडिफाई किया जाता है। टीमें प्रीमियम बस मैन्युफैक्चरर्स के साथ मिलकर इनका इंटीरियर डिजाइन करती हैं, ताकि खिलाड़ियों को यात्रा के दौरान आरामदायक और रिलैक्स माहौल मिल सके। इसमें एडवांस सीटिंग सिस्टम, हाई-टेक एंटरटेनमेंट और स्मूद ट्रैवल के लिए बेहतर सस्पेंशन भी हैं। इन सभी चीजों की वजह से लागत काफी बढ़ जाती है।

4 of 9
आईपीएल में लग्जरी बसें - फोटो : Twitter
ब्रांडिंग भी बढ़ाती है कीमत
आईपीएल में हर चीज ब्रांडिंग से जुड़ी होती है और टीम बस भी इसका अहम हिस्सा है। हर बस को टीम के रंग, स्पॉन्सर लोगो और खिलाड़ियों की तस्वीरों से सजाया जाता है। इससे यह सिर्फ ट्रांसपोर्ट नहीं रहती, बल्कि पूरे सीजन के दौरान फ्रेंचाइजी की चलती-फिरती पहचान बन जाती है।
विज्ञापन

5 of 9
आईपीएल में लग्जरी बसें - फोटो : Twitter
बस के अंदर मिलती हैं ये शानदार सुविधाएं
अगर आप आईपीएल टीम बस के अंदर जाएं, तो यह किसी लग्जरी लाउंज से कम नहीं लगेगी। खिलाड़ियों के लिए इसमें चौड़ी और रिक्लाइनिंग सीट्स, एक्स्ट्रा लेगरूम, पर्सनल चार्जिंग पोर्ट और कभी-कभी मसाज फंक्शन वाली सीट्स मिलती हैं। इसके अलावा बस में हाई-स्पीड वाई-फाई, एलईडी स्क्रीन और प्रीमियम साउंड सिस्टम भी लगी होती हैं। कई टीम बसों में मिनी फ्रिज भी होते हैं, जिनमें ड्रिंक्स रखे जाते हैं। साथ ही एम्बिएंट लाइटिंग और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम खिलाड़ियों को हर मौसम में आरामदायक माहौल देता है।
विज्ञापन

6 of 9
आईपीएल में लग्जरी बसें - फोटो : Twitter
मैच के दिन सुरक्षा का खास इंतजाम
इन बसों की कीमत ज्यादा होने का एक बड़ा कारण सुरक्षा भी है। मैच के दिन टीम बसें कड़ी सुरक्षा के बीच चलती हैं और कई बार पुलिस एस्कॉर्ट भी साथ होता है। रूट पहले से प्लान किए जाते हैं ताकि ट्रैफिक या देरी की समस्या न हो और टीम समय पर स्टेडियम पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 9
आईपीएल में लग्जरी बसें - फोटो : ANI
एक नहीं, कई बसों का इस्तेमाल
अक्सर फ्रेंचाइजी एक से ज्यादा बसों का इस्तेमाल करती हैं। एक बस खिलाड़ियों के लिए और दूसरी सपोर्ट स्टाफ के लिए। इसके अलावा तीसरी बस भी होती है, जो उपकरणों (इक्विपमेंट) के लिए होती है। इससे टीम का मूवमेंट बेहतर और व्यवस्थित रहता है।

8 of 9
आईपीएल में लग्जरी बसें - फोटो : Twitter
ड्रेसिंग रूम का एक्सटेंशन बन चुकी हैं बसें
समय के साथ आईपीेल बसें सिर्फ ट्रांसपोर्ट का साधन नहीं रहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम का एक्सटेंशन बन गई हैं। खिलाड़ी इन बसों में मैच रणनीति पर चर्चा करते हैं, म्यूजिक सुनते हैं और एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। तेज रफ्तार वाले आईपीएल सीजन में ये छोटे-छोटे सफर भी टीम बॉन्डिंग के लिए बेहद अहम हो जाते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
आईपीएल में लग्जरी बसें - फोटो : Twitter
आईपीएल इकोसिस्टम का अहम हिस्सा
आज के दौर में आईपीएल फ्रेंचाइजी की वैल्यू और फैन एंगेजमेंट लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ये लग्जरी बसें सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि टीम की पहचान, ब्रांड वैल्यू और परफॉर्मेंस का भी हिस्सा बन चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें