फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और रिकॉर्ड के करीब, 21 हजार रन बनाने से सिर्फ इतने रन दूर

Sun, 29 Sep 2019 01:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
टीम इंडिया के कप्तान और रन मशीन विराट कोहली धुंआधार रन बना रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज में कोहली के पास एक बड़ा कीर्तिमान रचने का मौका होगा। विराट ने कुछ दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 20 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 21 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने से कुछ रन दूर हैं। आइए जानते हैं कि विराट को और कितने रन की दरकार है, इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली दोहरा शतक - फोटो : social media
कप्तान कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21 हजार रन पूरे करने के लिए 281 रन की दरकार है। इस वक्त विराट के खाते में 20,719 रन हैं। विराट कोहली इसी वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 20 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे और उन्होंने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ा था।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट कोहली को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरान वह इस कीर्तिमान को अपने नाम पर कर सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक अच्छा रिकॉर्ड रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
विराट ने प्रोटियाज के खिलाफ अब तक खेले नौ टेस्ट मैच में 47.37 की औसत से कुल 758 रन बनाए हैं। नौ मैच की 16 पारियों में उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए है। इस टीम के खिलाफ उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी 153 रन हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें