आईपीएल 2026 में टीम मालिकों की बेटियां अब सिर्फ दर्शक नहीं रहीं, बल्कि बिजनेस और ब्रांडिंग की अहम ताकत बन चुकी हैं। अनन्या बिड़ला सबसे अमीर, ईशा अंबानी सबसे प्रभावशाली, और काव्या मारन सबसे एक्टिव चेहरा हैं, जबकि सुहाना खान और जान्हवी मेहता भविष्य की बड़ी खिलाड़ी बन सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 9
सुहाना, काव्या, अनन्या और ईशा
- फोटो : Instagram/ANI
आईपीएल सिर्फ क्रिकेट नहीं है, अब यह पैसा, पावर, ब्रांड और ग्लैमर का सबसे बड़ा मंच बन गया है। हालांकि, 18 सीजन बीत जाने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि अब सिर्फ फ्रेंचाइजी मालिक ही नहीं, बल्कि उनकी बेटियां भी पैस-पावर और ग्लैमर की दुनिया में अपनी मजबूत और अलग पहचान बना रही हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अनन्या बिड़ला इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं। उनके परिवार की कंपनी आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंसोर्टियम यानी कुछ अलग कंपनियों के साथ मिलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी 16000+ करोड़ रुपये में खरीद ली। इसी के साथ आरसीबी आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई।
हालांकि, इसके बाद कुमार मंगलम बिड़ला और आरसीबी के नए चेयरमैन और कुमार मंगलम के बेटे आर्यमान बिड़ला चर्चा में हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अनन्या बिड़ला की हो रही है। फैंस आरसीबी टीम की इस नई मालकिन की रील्स खूब शेयर कर रहे हैं और पैपराजी भी अनन्या के फोटोज शेयर करने का मौका नहीं छोड़ रहे। फ्रेंचाइजी मालिकों के बेटियों में सिर्फ अनन्या ही नहीं, इस लिस्ट में ईशा अंबानी, काव्या मारन, सुहाना खान और जाह्नवी मेहता भी शामिल हैं। जब भी ये किसी पब्लिक फंक्शन में या किसी गेदरिंग में जाती हैं, सुर्खियों में बन ही जाती हैं।
विज्ञापन
2 of 9
ईशा अंबानी और अनन्या बिड़ला
- फोटो : Instagram
भारत के सबसे शक्तिशाली बिजनेस और एंटरटेनमेंट परिवार से आने वाली बेटियां अब सिर्फ स्टेडियम में स्टैंड्स में नजर आने वाले चेहरे भर नहीं रह गई हैं, इनमें से कुछ बड़ी कंपनियां संभाल रही हैं, कुछ क्रिकेट फ्रेंचाइजी का चेहरा बन चुकी हैं, तो कुछ धीरे-धीरे उन पारिवारिक साम्राज्यों में अपनी जगह बना रही हैं, जो खेल से कहीं आगे तक फैले हुए हैं।
निजी संपत्ति की बात करें तो (पूरे परिवार की कुल संपत्ति नहीं), अनन्या बिड़ला इस सूची में सबसे ऊपर नजर आती हैं। उनके बाद ईशा अंबानी और काव्या मारन का स्थान है, जबकि सुहाना खान और जान्हवी मेहता इस सूची में अभी अपनी पैठ बना रही हैं और अभी अपने करियर को आगे बढ़ाने के दौर में हैं। हालांकि, यहां एक अहम बात ध्यान रखने वाली है कि ये सभी आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित अनुमान हैं, न कि आधिकारिक या ऑडिटेड घोषणाएं। खासकर जाह्नवी मेहता के मामले में उनकी व्यक्तिगत संपत्ति का कोई स्पष्ट और विश्वसनीय सार्वजनिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। आइए इन सबके बारे में एक-एक कर जानते हैं...
विज्ञापन
3 of 9
अनन्या बिड़ला
- फोटो : instagram
अनन्या बिड़ला: विरासत नहीं, खुद की बनाई पहचान
अनन्या बिड़ला इस लिस्ट में सबसे ऊपर इसलिए हैं क्योंकि उनकी कहानी सिर्फ पारिवारिक दौलत तक सीमित नहीं है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी होने के बावजूद उन्होंने खुद का बिजनेस खड़ा किया। सिर्फ 17 साल की उम्र में शुरू की गई उनकी कंपनी स्वतंत्र माइक्रोफिन आज देश की बड़ी माइक्रोफाइनेंस कंपनियों में शामिल हैं। 2025 में इसमें हजारों करोड़ का निवेश भी आया। उनकी व्यक्तिगत नेटवर्थ करीब 1700+ करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है। इसके अलावा, आरसीबी जैसी बड़ी आईपीएल फ्रेंचाइजी से उनका जुड़ाव उन्हें क्रिकेट के पावर सर्कल में और मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं, उनका जुड़ाव गुजरात टाइटंस टीम से भी है। बिड़ला स्टेट्स गुजरात टाइटंस टीम का प्रिंसिपल पार्टनर भी है और इसका प्रतिनिधित्व अनन्या ही करती दिखी हैं।
4 of 9
ईशा अंबानी
- फोटो : Instagram
ईशा अंबानी: बिजनेस पावर की असली ताकत
अगर अनन्या बिड़ला आंत्रिप्रेन्योरशिप की मिसाल हैं, तो ईशा अंबानी कॉर्पोरेट पावर का चेहरा हैं। रिलायंस रिटेल, जियो, रिलायंस फाउंडेशन में उनकी अहम भूमिका है। येल और स्टैनफोर्ड जैसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली ईशा आईपीएल की सबसे ताकतवर महिलाओं में गिनी जाती हैं। उनकी व्यक्तिगत संपत्ति करीब 800 करोड़ रुपये बताई जाती है, लेकिन असली ताकत उनके पीछे खड़े रिलायंस साम्राज्य की है। मुंबई इंडियंस की सफलता में यह आर्थिक मजबूती साफ झलकती है।
विज्ञापन
5 of 9
काव्या मारन
- फोटो : IPL/BCCI
काव्या मारन: आईपीएल की सबसे चर्चित चेहरा
काव्या मारन आईपीएल की सबसे ज्यादा दिखने वाली अरबपति बेटी हैं। ऑक्शन टेबल से लेकर मैच के दौरान उनके रिएक्शन तक, काव्या मारन हर जगह नजर आती हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की पहचान में उनका चेहरा अहम बन चुका है। उनकी नेटवर्थ करीब 400 करोड़ रुपये मानी जाती है। बिजनेस के साथ-साथ उनका स्टाइल और लाइफस्टाइल भी अक्सर चर्चा में रहता है।
विज्ञापन
6 of 9
सुहाना खान
- फोटो : Instagram
सुहाना खान: ग्लैमर और क्रिकेट का परफेक्ट मिक्स
सुहाना खान आईपीएल की दुनिया में एक अलग तरह की पहचान रखती हैं। वह कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के 'नेक्स्ट जनरेशन फेस' के रूप में देखी जाती हैं। हालांकि अभी वह एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट पर ज्यादा फोकस कर रही हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी फ्रेंचाइजी के ग्लैमर को और बढ़ाती है। उनकी नेटवर्थ करीब 20 करोड़ रुपये है, लेकिन वह अभी अपने करियर की शुरुआती स्टेज में हैं और तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
7 of 9
जाह्नवी मेहता (बीच में)
- फोटो : Instagram
जाह्नवी मेहता: शांत लेकिन रणनीतिक दिमाग
जाह्नवी मेहता इस लिस्ट में सबसे कम चर्चित लेकिन बेहद दिलचस्प नाम हैं। वह आईपीएल ऑक्शन टेबल पर केकेआर का प्रतिनिधित्व करती नजर आती हैं और क्रिकेट की समझ रखने वाली नई पीढ़ी का चेहरा हैं। उनकी व्यक्तिगत संपत्ति सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है, लेकिन उनका परिवार भारत के सबसे अमीर परिवारों में गिना जाता है।
8 of 9
काव्या और सुहाना
- फोटो : Instagram
आईपीएल में बदलती पीढ़ी की ताकत
आईपीएल 2026 तक आते-आते यह साफ हो गया है कि अब फ्रेंचाइजी सिर्फ बिजनेसमैन नहीं चला रहे, बल्कि उनकी अगली पीढ़ी भी जिम्मेदारी संभाल रही है। यह नई पीढ़ी डिजिटल प्लेटफॉर्म समझती है, ब्रांड वैल्यू बढ़ाना जानती है और फैंस के साथ जुड़ने के नए तरीके अपनाती है।