फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND Vs WI: पहले टी-20 में बने ये अहम रिकॉर्ड...

Sun, 28 Aug 2016 05:22 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
धोनी - फोटो : cricinfo
धोनी सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी करने वाले कप्तान बने, यह धोनी का बतौर कप्तान 325 वां मैच था। धोनी अब तक 60 टेस्ट, 194 वन-डे और 71 टी-20 मैचों में भारत की कमान संभाल चुके हैं। इनमें से 175 मैचों में टीम को जीत मिली जबकि 118 में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग के नाम दर्ज था। धोनी के नेम पहले से ही सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज है।






 
विज्ञापन

IND Vs WI: पहले टी-20 में बने ये अहम रिकॉर्ड...

2 of 6
west indies - फोटो : pti


भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए इस टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन बने। दोनों टीमों ने कुल 489 रन बनाए। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में इससे पहले सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2015 में खेले गए मैच में बना था। इस मैच में दोनों टीमों ने कुल 469 बनाए थे। 
विज्ञापन

IND Vs WI: पहले टी-20 में बने ये अहम रिकॉर्ड...

3 of 6
एविन - फोटो : espncricinfo


वेस्टइंडीज ने अपनी पारी में कुल 21 छक्के लगाए। यह टी-20 में नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह कीर्तिमान नीदरलैंड के नाम दर्ज था। नीदरलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में 19 छक्के लगाए थे। इसके साथ ही इस मैच में कुल 32 छक्के लगे यह भी एक नया विश्व कीर्तिमान है। भारत ने मैच में 11 छक्के लगाए। 


 

IND Vs WI: पहले टी-20 में बने ये अहम रिकॉर्ड...

4 of 6
के एल राहुल - फोटो : espncricinfo
टी20 मैच में शतक लगाने वाले केएल राहुल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टी-20 की सर्वाधिक स्कोर बनाया। के एल राहुल 110 रन पर नाबाद रहे। साथ ही केएल राहुल ने टी-20 इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। राहुल ने 46 गेंदों में शतक पूरा किया। टी-20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड लेवी के नाम दर्ज है। लेवी ने 45 गेंदों में शतक लगाया था। 
विज्ञापन

IND Vs WI: पहले टी-20 में बने ये अहम रिकॉर्ड...

5 of 6
बिन्नी - फोटो : ..


एक ओवर में पांच छक्के पड़वाकर स्टुअर्ट बिन्नी टी-20 इतिहास के साझा रूप से दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज बन गए। एविन लुइस ने उनके एक ओवर में पांच छक्के लगाए। टी-20 इतिहास में एक ओवर में इससे ज्यादा छक्के युवराज सिंह ने 2007 के विश्वकप में स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर लगाए थे। 32 रन देकर बिन्नी सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रैना के नाम दर्ज था रैना ने 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक ओवर में 26 रन दिए थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND Vs WI: पहले टी-20 में बने ये अहम रिकॉर्ड...

6 of 6
वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज ने पहले 10 ओवर में 132 रन बनाए, ये टी-20 मैच में पहले 10 ओवर में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम था जिसने पहले 10 ओवर में 131 रन बनाए थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें