फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: ऋषभ पंत ने लाहिरू कुमारा से लिया बदला! कल जिस शॉर्ट बॉल पर हुए थे चोटिल, आज उसी गेंद पर जड़ा छक्का

Mon, 24 Aug 2026 11:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने जज्बे की शानदार मिसाल पेश की। एक दिन पहले लाहिरू कुमारा की शॉर्ट गेंद पर कलाई में चोट लगने के बाद पंत उसी गेंदबाज के खिलाफ दोबारा उतरे और उसी तरह की शॉर्ट गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से जोरदार छक्का जड़ दिया। उनके इस शॉट की विवेक राजदान और मोहम्मद कैफ ने जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
1 of 5
पंत के छक्के से टूटा सोलर पैनल - फोटो : Twitter
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी है। इस मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत छठा विकेट गिरने पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। रविवार को पहले दिन उन्हें कलाई पर चोट लगी थी। हालांकि, जिस गेंद पर उन्हें चोट लगी थी, आज उसी गेंद पर उन्होंने आज छक्का जड़ दिया। इस दमदार शॉट पर गेंद स्टेडियम लगभग पार गई। तब कमेंट्री कर रहे विवेक राजदान और मोहम्मद कैफ ने पंत के जज्बे की जमकर तारीफ की। पंत के इस छक्के से एक सोलर पैनल भी टूट गया।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
पंत को कल चोट लगी थी और आज उसी तरह की गेंद पर छक्का लगाया - फोटो : Twitter
कलाई पर लगी थी चोट
दरअसल, रविवार को भारतीय पारी के 58वें ओवर में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा गेंदबाजी कर रहे थे। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर पंत ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, वह गेंद को ठीक से कनेक्ट नहीं कर सके और गेंद उनके ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर की तरफ चली गई। लेकिन शॉट खेलने के तुरंत बाद पंत दर्द में नजर आए। गेंद उनकी कलाई की हड्डी के आसपास लगी थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कलाई पकड़ ली।
विज्ञापन

3 of 5
पंत को कल चोट लगी थी - फोटो : Twitter
फीजियो लेकर पहुंचे आइस पैक
पंत की तकलीफ देखते ही भारतीय टीम का फीजियो मैदान पर पहुंचा। उन्होंने पंत की कलाई पर आइस पैक लगाया, ताकि सूजन को रोका जा सके। काफी देर तक मैदान पर उपचार चलने के बाद उनकी कलाई पर कुछ समय के लिए टेप भी लगाया गया, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया। अंपायर ने भी पंत से उनकी स्थिति के बारे में बात की। इसके बाद पंत को मैदान से बाहर जाना पड़ा। पंत के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। 

4 of 5
पंत ने आज शॉर्ट गेंद पर छक्का लगाया - फोटो : Twitter
फिर बल्लेबाजी के लिए आए पंत
हालांकि आज छठे विकेट के रूप में सारांश जैन के आउट होने के बाद पंत वापस बल्लेबाजी के लिए आए। भारतीय पारी के 90वें ओवर में एक बार फिर लाहिरू कुमारा गेंदबाजी के लिए आए। ओवर की पांचवीं गेंद उन्होंने एक बार फिर शॉर्ट रखी। इस बार पंत ने उस गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा। कल भी वह यही शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन चोटिल हो गए थे। पंत का शॉट इतना जोरदार था कि गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी और बाहर चली गई। इसके बाद चौथा अंपायर तुरंत गेंद से भरा डब्बा लेकर आया और फील्ड अंपायर को नई गेंद लेनी पड़ी। पंत का यह छक्का 95 मीटर का रहा और छक्का इतना दमदार था कि स्टेडियम की छत पर लगा एक सोलर पैनल टूट गया। इसकी तस्वीर भी सामने आई है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंत ने सोलर पैनल तोड़ा - फोटो : Twitter
राजदान और कैफ ने बताई कमियां
 
  • इसके बाद विवेक राजदान और कैफ ने बताया कि कल पंत से कहां गलती हुई थी। राजदान ने बताया कि रविवार को जब पंत फाइन लेग के ऊपर से खेलने की कोशिश कर रहे थे, तो उनके दोनों पैर लेग स्टंप पर चिपक गए थे और उन्हें मजबूरी में अपने शरीर को इधर उधर मूव करना पड़ा।
  • राजदान ने बताया कि पंत को शरीर को झुकाना पड़ा, जिससे उन्हें क्लीयर व्यू नहीं मिला और गेंद उनकी कलाई पर जा लगी, लेकिन आज उन्होंने अपने बाएं पैर को ऑफ स्टंप की तरफ मूव किया और दाएं पैर को जमे रहने दिया और इससे वह सही पोजिशन में आए और क्लीयर व्यू मिला और फिर शानदार छक्का जड़ दिया।
  • राजदान ने कहा कि अन्य कोई बल्लेबाज चोट लगने के बाद डर जाएगा और फिर उस शॉट से परहेज करेगा, लेकिन पंत के जज्बे को सलाम। उन्होंने फिर से उसी शॉट की कोशिश की और सफलता भी हासिल की।
  • वहीं, कैफ ने कहा कि सिर्फ पैर ही नहीं, पंत ने सिर को भी ज्यादा नहीं झुकाया और आज शॉट खेलते वक्त उनका सिर गेंद के बिल्कुल बराबर था और वह लगातार गेंद पर नजर बनाए हुए थे। कैफ ने बताया कि जब उन्हें चोट लगी थी, तो उनका चेहरा पहले ही घूम गया था और वह अंत तक गेंद पर नजर नहीं बना पाए थे।
  • खबर लिखे जाने तक पंत के साथ फिलहाल ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच शानदार साझेदारी भी हो चुकी है। भारत को दूसरे दिन अब तक एकमात्र झटका सारांश जैन के रूप में लगा। सारांश छह रन बनाकर असिथा फर्नांडो के शिकार बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें