फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Sharma: पावरप्ले में अभिषेक से बड़ा कोई हिटर नहीं! T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Thu, 22 Jan 2026 09:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

Abhishek Sharma in Powerplay Record : अभिषेक शर्मा ने नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरफुल बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने 22 गेंदों में भारत की सबसे तेज फिफ्टी बनाई, पावरप्ले में दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बने और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में शामिल हुए। इन रिकॉर्ड्स से साबित होता है कि अभिषेक शर्मा अब टी20I में दुनिया के सबसे खतरनाक शुरुआती बल्लेबाजों में से एक बन चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
भारत ने नागपुर में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 48 रन से जीत हासिल की। टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 35 गेंद में 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 240.00 का रहा। अभिषेक ने इस पारी के साथ कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। आइए उन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं...

अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में ऐसा प्रदर्शन किया है कि अब पावरप्ले में उनसे बड़ा हिटर शायद कोई नहीं दिखता। न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में उन्होंने गेंदबाजों को शुरुआत से ही दबाव में डाल दिया और सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक जमाकर नया इतिहास बना दिया। यह भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I में सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले 2020 में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 23-23 गेंदों में पचासा लगाया था।
विज्ञापन

2 of 4
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के
अभिषेक शर्मा ने छह जुलाई 2024 को अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था और तब से अब तक वह पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। अभिषेक ने छह जुलाई 2024 के बाद से अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवरों में सबसे ज्यादा 49 छक्के लगाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं। उनके नाम 28 छक्के हैं। कोई अभिषेक के आसपास नहीं है। ये आंकड़ा उनके अटैकिंग गेम को साफ दिखाता है।

पहले 6 ओवर में सबसे ज्यादा T20I छक्के
(अभिषेक के डेब्यू के बाद से)
खिलाड़ी छक्के प्रति गेंद छक्के
अभिषेक शर्मा 49 8.6
साहिबजादा फरहान 28 15.0
ब्रायन बेनट 25 21.4
शाई होप 24 11.7
विज्ञापन

3 of 4
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
तेज फिफ्टी लगाने में भी टॉप पर
अभिषेक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी लगाने के मामले में भी दुनिया में सबसे आगे निकल गए हैं। अभिषेक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में आठ बार 25 या इससे कम गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। वहीं, इसके बाद फिल सॉल्ट, सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस का नंबर आता है। इन तीनों ने सात-सात बार ऐसा किया है। ये खास बात बताती है कि वे सिर्फ पावरप्ले नहीं, बल्कि पूरे मैच की टोन सेट करते हैं।

टी20I में 25 या कम गेंदों में सबसे ज्यादा फिफ्टी
खिलाड़ी कितनी बार
अभिषेक शर्मा 8
फिल सॉल्ट 7
सूर्यकुमार यादव 7
एविन लुईस 7
विज्ञापन

4 of 4
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
न्यूजीलैंड के खिलाफ छक्कों का तूफान
न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में अभिषेक ने आठ छक्के उड़ाए और इस तरह वे इस टीम के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों में शामिल हो गए। कीवियों के खिलाफ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर रिचर्ड लेवी के नाम है। उन्होंने 2012 में हैमिल्टन में अपनी पारी में 13 छक्के लगाए थे। वहीं, कीरोन पोलार्ड ने 2020 में ऑकलैंड में आठ छक्के लगाए थे। अभिषेक ने इसकी बराबरी की।

न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (टी20I)
खिलाड़ी छक्के मैदान / साल
रिचर्ड लेवी 13 हैमिल्टन 2012
कीरोन पोलार्ड 8 ऑकलैंड 2020
अभिषेक शर्मा 8 नागपुर 2026
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें