इमाद वसीम और सानिया अशफाक
- फोटो : Instagram
पूर्व पत्नी का पलटवार
इमाद के बयान के बाद सानिया अशफाक ने भी सोशल मीडिया पर तीखा पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'अब सबके सामने सच आ चुका है। इस घर तोड़ने वाले ने एक बार भी मेरे बच्चों के बारे में नहीं सोचा। यह धोखेबाज आखिरकार बेनकाब हो गया है। मैं अपने बच्चों के लिए और जो कुछ हमने सहा है उसके लिए इंसाफ चाहती हूं।' सानिया के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोग इमाद के समर्थन में नजर आए तो कुछ ने सानिया की पीड़ा को जायज ठहराया।
निजी जिंदगी पर सार्वजनिक बहस
इमाद वसीम, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए 55 वनडे और 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, अब क्रिकेट से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत विवाद नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक बहस का रूप ले चुका है।
सानिया ने कहा- हत्यारा है इमाद
सानिया ने इमाद को हत्यारा बताया है और लिखा, 'दिसंबर 2023 में इमाद ने लाहौर में मेरे बच्चे का गर्भपात करवाया। वह एक हत्यारा है और मेरे पास इसका वीडियो सबूत है। उसने मुझे धोखा दिया। इस्लामाबाद यूनाइटेड (इमाद की PSL टीम) ने एक हत्यारे और धोखेबाज को मौका दिया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड का बहिष्कार करें। किसी हत्यारे या धोखेबाज को बच निकलने का मौका नहीं मिलना चाहिए।'