साहिबजादा के गनफायर सेलिब्रेशन का हार्दिक ने मुंहतोड़ जवाब दिया
- फोटो : ANI
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एशिया कप टी20 2025 के दौरान साहिबजादा ने मौजूदा समय के सबसे घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर तीन मैचों में तीन छक्के लगा दिए थे। उन्होंने तीन मैचों में 155 रन बनाए थे। हालांकि, पाकिस्तान की टीम भारत से तीनों मैच हारी थी। इसके बाद साहिबजादा जब पाकिस्तान लौटे, तो उन पर डॉक्यूमेंट्री बन गई। डॉक्यूमेंट्री में साहिबजादा बड़बोलेपन से बाज नहीं आए। वह यह कहते दिखे कि सामने भारत की टीम थी, लेकिन मैं डरा नहीं। मैंने कहा आ जाओ पड़ोसियों और मैंने तीन मैचों में 155 रन बनाए।
बुमराह पर साहिबजादा ने कहा, 'मुझे जब पता चला कि यह वही गेंदबाज है, जिसपर आज तक छक्का नहीं लगा, तो मैंने कहा ऐसा कैसे हो सकता है।' इस डॉक्यूमेंट्री और साहिबजादा के बड़बोलेपन की खूब आलोचना हुई थी। इतना ही नहीं एशिया कप टी20 2025 के दौरान साहिबजादा ने हार्दिक पांड्या को भी स्लेज करने की कोशिश की थी। भारत का एक ऐसा ऑलराउंडर, जिसका दुनिया भी लोहा मानती है, उसे पाकिस्तान का एक नया खिलाड़ी स्लेज करने चला था। तब हार्दिक ने बस घूर कर छोड़ दिया था।