हार्दिक पांड्या ने 15 हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है। उन्होंने अपनी पार्टनर माहिका के साथ रोमांटिक तस्वीरों समेत कई फोटो और वीडियो साझा किए। हार्दिक ने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर थे, लेकिन जिंदगी को पहले से ज्यादा जिंदा महसूस कर रहे थे। वह फिलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय महीने अपने सोशल मीडिया से भी गायब रहे। हालांकि, अब उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज और वीडियोज पोस्ट किए हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, 'ऑफलाइन तो था, लेकिन जिंदगी को इससे ज्यादा जिंदा कभी महसूस नहीं किया।' हार्दिक ने अपनी पार्टनर माहिका के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। हार्दिक का इससे पहले पिछला पोस्ट 15 हफ्ते पहले आया था।
विज्ञापन
2 of 6
हार्दिक और माहिका
- फोटो : Instagram
हार्दिक इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह फिलहाल न तो टी20 और न ही वनडे टीम का हिस्सा हैं। हार्दिक को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। न ही उनकी वापसी को लेकर कोई तारीख तय है। ऐसा कहा जा रहा है कि बीसीसीआई उन्हें अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहता है। इसलिए वह रिहैब के साथ आराम कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
हार्दिक और माहिका
- फोटो : Instagram
हार्दिक ने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला मैच इस साल मार्च में खेला था। इसके बाद वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा तो रहे थे, लेकिन बीच बीच में चोट की वजह से कुछ मुकाबले मिस भी किए थे। आईपीएल के बाद वह बंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब करते दिखे थे। हालांकि, इसके बाद भी वह अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं।
4 of 6
हार्दिक और माहिका
- फोटो : Instagram
पर अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट अपडेट दिया है। पोस्ट में हार्दिक माहिका संग फोटोशूट भी कराते दिखे हैं। इतना ही नहीं, अपने घर में वह माहिका की गोदी में सोते दिखे। साथ ही अपने कैंपस में वह अपने कुत्ते को अपनी एटीवी (ऑल टेरेन व्हीकल) पर घुमाते दिखे। हार्दिक माहिका संग अपनी फरारी में भी घूमते दिखे। हार्दिक ने अपने बाल्ड लुक भी तस्वीर साझा की है। साथ ही बेटे अगस्त्य के साथ मौज-मस्ती करते दिखे हैं। हार्दिक को माहिका संग नाइट वॉक करते भी देखा गया।
विज्ञापन
5 of 6
हार्दिक और माहिका
- फोटो : Instagram
हार्दिक ने सैनिकों के साथ भी फोटो खिंचवाई और माहिका को साइकिल पर बैठाकर घुमाते दिखे। पोस्ट की आखिरी तस्वीर में उनका बेटा अग्स्त्य तिरंगा ड्रॉ करता दिखा। हार्दिक के पोस्ट पर माहिका ने कमेंट भी किया और लिखा- मेरा रॉकस्टार।
हार्दिक ने अब तक भारत के लिए 11 टेस्ट, 94 वनडे और 138 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 31.29 की औसत से 532 रन बनाए। वहीं, 94 वनडे में उन्होंने 32.83 की औसत से 1904 रन बनाए हैं। टी20 में उनके नाम 145.92 के स्ट्राइक रेट से 2288 रन हैं। हार्दिक ने टेस्ट में एक शतक और चार अर्धशतक लगाया है, वनडे में उनके नाम 11 अर्धशतक हैं और टी20 में उनके नाम नौ अर्धशतक हैं। हार्दिक ने टेस्ट में 17 विकेट, वनडे में 91 विकेट और टी20 में 114 विकेट लिए हैं। टेस्ट में हार्दिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 28 रन देकर पांच विकेट है। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 24 रन देकर चार विकेट है। वहीं, टी20 में हार्दिक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 16 रन देकर चार विकेट है।