फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभमन गिल का जन्मदिन: अंडर-19 विश्व कप से बनाई पहचान, कम उम्र में मिली कप्तानी; बने भारतीय क्रिकेट का सितारा

Tue, 08 Sep 2026 07:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। गिल ने कम समय में ही वैश्विक क्रिकेट में अपनी पहचान बना ली है। गिल ने 2019 में वनडे डेब्यू किया और महज छह साल बाद ही उन्हें इस टीम की कमान सौंप दी गई। 
विज्ञापन
1 of 5
शुभमन गिल - फोटो : IANS
भारतीय क्रिकेट के प्रमुख बल्लेबाजों में शुमार शुभमन गिल शानदार तकनीक, बेहतरीन टाइमिंग और धैर्य उनकी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं। गिल की निरंतरता और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने की क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का महत्वपूर्ण सितारा बनाया है। 8 सितंबर 1999 को फाजिल्का (पंजाब) में जन्मे गिल को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। वह अक्सर अपनी उम्र से बड़े खिलाड़ियों के साथ खेला करते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
शुभमन गिल - फोटो : BCCI Twitter
कैसा रहा गिल का शुरुआती सफर? 
साल 2014 में उन्होंने पंजाब के अंतर-जिला अंडर-16 टूर्नामेंट में 351 रन बनाए और निर्मल सिंह के साथ 587 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी के दौरान अंडर-16 स्टेट डेब्यू में नाबाद दोहरा शतक लगाया। गिल ने साल 2017 के आखिर में रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू करते हुए पहले ही मैच में अर्धशतक लगाया। अगले मैच में उनके बल्ले से 129 रन निकले। शानदार प्रदर्शन की बदौलत अगले ही साल उन्हें अंडर-19 विश्व कप 2018 के लिए टीम का उपकप्तान चुना गया। अंडर-19 विश्व कप 2018 में गिल छह मुकाबलों की पांच पारियों में 124 की औसत के साथ 372 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। उन्होंने सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 94 गेंदों में सात चौकों के साथ 102 रन की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन

3 of 5
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
दाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल टीम को तेज शुरुआत दिलाने के लिए मशहूर हुए। उन्हें आईपीएल 2018 के लिए नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 1.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। पहले ही सीजन गिल ने 13 मुकाबलों में 33.83 की औसत के साथ 203 रन बनाए। गिल को साल 2019 में वनडे डेब्यू का मौका मिला, जिसके बाद दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 45 और 35 रन बनाए। इसी सीरीज के दौरान उन्होंने सिडनी में अर्धशतक लगाने के बाद गाबा में भारत की रोमांचक जीत में 91 रन की शानदार पारी खेली थी। महज 23 साल की उम्र में गिल वनडे प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने, जिन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 149 गेंदों में 208 रन की पारी खेली। 

4 of 5
शुभमन गिल - फोटो : IANS
पहले टेस्ट और फिर वनडे टीम की मिली कमान 
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा। हार्दिक पांड्या के जाने के बाद गिल को फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त किया गया। इसके बाद रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने के बाद उन्हें साल 2025 के इंग्लैंड दौरे के लिए भारत का कप्तान नियुक्त किया गया। पिछले साल अक्तूबर में ही उन्हें टीम इंडिया की वनडे कमान भी सौंपी गई। शुभमन गिल भारत के लिए 43 टेस्ट मुकाबलों में 43.47 की औसत के साथ 3,043 रन बना चुके हैं। इसमें 11 शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 67 वनडे मुकाबलों में उन्होंने नौ शतक और 20 अर्धशतक के साथ 3,379 रन बना चुके हैं। वहीं, 36 टी20 मुकाबलों में उनके बल्ले से 869 रन निकले हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंभीर और शुभमन गिल - फोटो : IANS
अगले साल होगी बड़ी परीक्षा
गिल के सामने 2027 में बड़ी परीक्षा है। अगले साल वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। भारत पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब अपने नाम करने से चूक गया था। भारत अगर गिल की कप्तानी में उतरता है और खिताब अपने नाम करने में सफल रहता है तो गिल तीसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे जिन्होंने भारत को वनडे विश्व कप का खिताब दिलाया है। अब तक सिर्फ कपिल देव (1983) और महेंद्र सिंह धोनी (2011) ही ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें