फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलटफेर में माहिर है न्यूजीलैंड, वर्ल्ड कप 2019 में बन सकते हैं सभी टीम के लिए खतरा

Fri, 17 May 2019 04:55 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
न्यूजीलैंड - फोटो : file photo
पहले खिताब का सपना देख रही न्यूजीलैंड टीम विश्व कप अभियान की शुरुआत 1 जून को श्रीलंका के खिलाफ करेगी। डार्क हॉर्स कहे जाने वाली यह टीम विश्व कप में सबसे ज्यादा छह बार सेमीफाइनल में हारी है। 

हालांकि, साल 2015 में न्यूजीलैंड ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। विश्व कप में  कीवी टीम को कम नहीं आंका जा सकता है। 

कप्तान केन विलियमसन की अगुआई में टीम पहली बार खिताब के लिए पूरी जी-जान लगा देगी। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कीवी टीम के वो 6 खिलाड़ी जो टीम को अपने पहले विश्व कप खिताब का सपना पूरा कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 8
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : File
मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिए 169 वनडे में 6440 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। गुप्टिल ने पिछले विश्व कप में दोहरे शतक भी लगाए थे। गुप्टिल पर जिम्मेदारी होगी कि वह टीम को मजबूत शुरुआत दिलाए। 
 
विज्ञापन

3 of 8
केन विलियमसन
केन विलियमसन

टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान केन विलियमसन पर जिम्मेदारी होगी कि वह टीम को पहली बार खिताब दिलाने के सपने को साकार करें। उन्होंने 139 वनडे में 5555 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और  37 अर्धशतक शामिल हैं। 

4 of 8
रॉस टेलर
रॉस टेलर

रॉस टेलर न्यूजीलैंड टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। टेलर ने न्यीजीलैंड के लिए 218 वनडे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 48.32 के औसत से 8026 रन बनाए हैं, जिसमें  20 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 8
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : twitter
 ट्रेंट बोल्ट

79 वनडे में 147 विकेट लेने वाले ट्रेंट बोल्ट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट अपनी गति से बल्लेबाजों को परेशान करने का माद्दा रखते हैं। खास तौर से दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी इन स्विंग उनका बड़ा हथियार है।
विज्ञापन

6 of 8
कॉलिन मुनरो
कॉलिन मुनरो

32 वर्षीय कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड के सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। वह टीम को तेज शुरुआत दिलाने में माहिर हैं। मुनरो ने 51 मैचों में 7 अर्धशतक के साथ 1146 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
टिम साउदी - फोटो : file photo
टिम साउथी

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज टिम साउथी के पास 139 वनडे का अनुभव है। इसमें उन्होंने 185 विकेट अपने नाम किए हैं। वह भी टीम के मुख्य तेज गेंदबाजों में से एक हैं और मौका मिलने पर बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
ट्रेंट बोल्ट
विश्व कप में प्रदर्शन

न्यूजीलैंड ने (1975, 1979, 1992, 1999, 2007, 2011) सेमीफाइनल, 1996 में क्वार्टरफाइनल, 2003 में  सुपर छह, 1983 & 1987 में ग्रुप स्तर और 2015 में फाइनल तक का सफर तय किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें