फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहीर ने लगाई इस गेंदबाज की क्लास, बोले- उतावलेपन को करें कंट्रोल वरना चौपट हो जाएगा करियर

Thu, 21 Feb 2019 09:07 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
khaleel and zaheer
टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की मौजूदगी को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन की उत्सुकता जग जाहिर है, लेकिन देश के बाएं हाथ के सबसे सफल तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि अगर गेंदबाज चुनौती के लिए तैयार नहीं है तो फिर उतावलापन दिखाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

2 of 8
खलील अहमद
पिछले कुछ वर्षों में भारत ने बाएं हाथ के कई तेज गेंदबाजों को आजमाया है जिसमें बरिंदर सरन और जयदेव उनादकट के अलावा हाल में आजमाए गए खलील अहमद भी शामिल हैं जिन्हें न्यूजीलैंड में लचर प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 8
zaheer ganguly
जहीर ने बुधवार को पीटीआई से कहा, 'अगर आपके साथ यह वैरिएशन (बाएं हाथ का तेज गेंदबाज) है तो निश्चित तौर पर यह फायदे की स्थिति है लेकिन आपको बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को आजमाने को लेकर उतावलापन नहीं दिखाना चाहिए। यह टीम के लिए योगदान देने से जुड़ा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नैसर्गिक प्रतिभा होते हैं और इस पर आपका नियंत्रण नहीं होता कि आपको कब ऐसा गेंदबाज मिलेगा।'

4 of 8
khaleel ahmed
न्यूजीलैंड में खलील बिलकुल भी लय में नहीं दिखे जबकि वहां के हालात स्विंग गेंदबाजी के अनुकूल थे। भारत की ओर से 95 टेस्ट खेलने वाले जहीर का मानना है कि इस युवा तेज गेंदबाज को सुधार करना होगा।
विज्ञापन

5 of 8
zaheer khan
जहीर ने कहा, 'हां, वह (खलील) शार्ट लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहा है। जहां स्विंग गेंदबाजी के मददगार हालात हों वहां आपको गेंद ऊपर पिच करानी होती है और गेंदबाज को इस स्तर पर इन चीजों को सीखना होता है।' विश्व कप 2011 के सबसे सफल गेंदबाज रहे जहीर को हालांकि उम्मीद है कि खलील टीम के अपने साथी जसप्रीत बुमराह से कुछ चीजें सीखने में सफल रहेंगे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद काफी प्रगति की है।
विज्ञापन

6 of 8
जहीर खान
जहीर को खुशी है कि भारत के पास अब तेज गेंदबाजों का अच्छा समूह है जो मुश्किल हालात में एक दूसरे का बोझ साझा कर सकते हैं। जहीर ने उस समय को याद किया जब टेस्ट मैचों में उनका साथ निभाने के लिए कोई अच्छा तेज गेंदबाज नहीं था, उन्होंने कहा, 'जब बोझ साझा होता है तो हमेशा अच्छा होता है, क्या ऐसा नहीं है। आपको निश्चित तौर पर नतीजे मिलते हैं।'
विज्ञापन

7 of 8
जहीर खान
भारत की तेज गेंदबाजों की चौकड़ी ने पिछले साल सबसे अधिक विकेट चटकाकर मैलकम मार्शल, जोएल गार्नर, एंडी रोबर्ट्स और माइकल होल्डिंग की वेस्टइंडीज की दिग्गज चौकड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन

8 of 8
bumrah
भारत के पूर्व गेंदबाज जहीर ने कहा, 'अगर आप मैचों पर गौर करो तो आप देखोगे कि अलग अलग गेंदबाजों ने श्रृंखला में अलग अलग स्थिति में प्रभाव डाला और यह काफी महत्वपूर्ण चीज है। मेलबर्न में बुमराह का स्पैल और शमी ने कुछ शानदार स्पैल किए। एडिलेड में अश्विन जब उसने तीन विकेट लिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें