फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहीर खान-सागरिका घाटगे की शादी की कॉकटेल पार्टी में हस्तियों ने कुछ इस तरह जमाया रंग

Fri, 24 Nov 2017 07:11 PM IST
डिजिटल टीम अमरउजाला-नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जहीर और सागरिका - फोटो : indian express
टीम इं‌डिया के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और चक दे इंडिया फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे 23 नवंबर को परिणय सूत्र में बंध गए। मुंबई में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। शादी के बाद गुरुवार को ही दोनों ने शादी की कॉकटेल पार्टी रखी। जिसमें उनके तमाम दोस्त और प्रसिद्ध हस्तियां मौजूद रहीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जहीर और सागरिका - फोटो : The indian express
मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में कॉकटेल पार्टी रखी गई। जहीर खान ब्लैक स्टाइलिश ब्लेजर में डैशिंग लग रहे थे। वहीं सागरिका घाटगे हल्के पिंक शेड की शानदार आधुनिक साड़ी पहन रखी थी। दोनों अपने परिधान में फब रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
सचिन और जहीर
जहीर खान के प्रोस्पोर्ट्स फिटनेस स्टूडियो की बिजनेस एंड ब्रांड मार्केटिंग हेड अंजना शर्मा और सागरिका के साथ चक दे इंडिया में कार्य कर चुकी विद्या मालवडे शादी के आयोजन में काफी सक्रिय रहीं। पार्टी में यह दोनों विशेष रूप से मौजूद रहीं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ आए। युवराज ने अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ शिरकत की। 

4 of 5
नेहरा
टीम इंडिया के पूर्व स्पीडस्टार और जहीर के दोस्त आशीष नेहरा भी पत्नी के साथ मौजूद थे। नए वैवाहिक जोड़े का मेंहदी समारोह रविवार को संपन्न होगा। इसके बाद सोमवार 27 नवंबर को मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में एक गाला रिसेप्‍शन का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जहीर खान, सागरिका घटगे
जहीर खान ने पिछले साल ‌क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास लिया था। जहीर ने आईपीएल में पिछले साल दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए क्रिकेट खेली। वह आईपीएल में मुंबई इं‌डियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से भी खेल चुके हैं। टीम इंडिया की ओर से जहीर खान ने 92 टेस्ट खेलते हुए 311 विकेट लिए हैं। 200 वन डे में 282 विकेट हासिल किए। जहीर खान ने करियर में 17 टी-20 मैच खेले और उसमें 17 विकेट हासिल किए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें