फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युजवेंद्र चहल का खुलासा, टीम इंडिया के इन तीन धुरंधरों को बताया अपना बड़ा भाई

Wed, 14 Nov 2018 04:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चहल
स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया के इन तीन खिलाड़ियों के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के ये तीन खिलाड़ी मेरे बड़े भाई जैसे हैं। आइए जानते हैं कि चहल ने टीम इंडिया के किन तीन खिलाड़ियों को अपना बड़ा भाई माना-
विज्ञापन

2 of 6
Yuzvendra Chahal
अंग्रेजी समाचार पत्र 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में चहल ने कहा, 'टीम इंडिया पूरे परिवार जैसा है और सीनियर्स से काफी मदद मिलती है। सीनियर्स इस बता का पूरा ध्यान रखते हैं कि युवा खिलाड़ियों को बड़े नामों की वजह से जरा भी असहज महसूस ना हो। इस दौरान उन्होंने धोनी, कोहली और रोहित को अपना बड़ा भाई माना है।'
विज्ञापन

3 of 6
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
आगे उन्होंने कहा, 'टीम में आप किसी भी सीनियर्स के पास जाकर अपनी परेशानी बता सकते हैं। चाहे वह कोहली भाई, रोहित भाई हो या फिर एमएस भाई। युवाओं के लिए ये बड़े भाई की तरह हैं। शिखर धवन भी यह ध्यान रखते हैं कि टीम में शामिल किए गए नए खिलाड़ियों को घर जैसा महसूस हो।'

4 of 6
Yuzvendra Chahal
चहल ने कहा, 'यह बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि जबतक आपको अपने आप पर विश्वास नहीं होता आप मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। यह टीम इतनी सफल है क्योंकि हम ऑन फिल्ड और ऑफ फिल्ड दोनों इतनी अच्छी उर्जा बनाए रखते हैं।'

रोहित शर्मा
युजवेंद्र चहल और 'हिटमैन' की गजब की बॉन्डिंग हैं। अक्सर सोशल मीडिया दोनों खिलाड़ी को एक दूसरे के साथ मजाक करते देखा जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
चहल और कुलदीप - फोटो : BCCI
विराट कोहली 
चहल ने विराट कोहली को कमाल का कप्तान बताया। उन्होंने कहा कि वह अविश्वनीय हैं, भले ही हम क्यों ना 50 रन का स्कोर बचाने उतरें, वह आपको मैच जीतने के लिए 10 वजह बता देंगे। वह सिर्फ फील्ड पर ही नहीं बाहर भी सकारात्मकता लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एमएस धोनी
एमएस धोनी 
चहल ने कहा कि धोनी के साथ गजब की बॉन्डिंग हैं। विकटों के पीछे से हमें उनसे निर्देश मिलता रहता है और यह बात सभी को दिखती है। उनकी भूमिका ऑफ फील्ड तो और भी कमाल है। उनके पास जाकर मैं अपनी सारी निजी बातें भी कर पाता हूं। जब हम कोई मजाक करते हैं या किसी की टांग खींचते हैं तो वह इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वो उनमें से नहीं जो इन सब पलों से दूर रहें। क्योंकि यही तो वो लम्हें हैं जो जीवनभर आपको याद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें