फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर चहल का अजीबोगरीब बयान, कहा- नहीं पड़ रहा कोई फर्क

Tue, 11 Feb 2020 07:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भले ही इस हार को तवज्जो नहीं दे रहे हैं, मगर सच तो यही है कि यह हार शर्मनाक है। यह इसलिए क्योंकि 31 साल बाद भारतीय टीम को ऐसी करारी हार का सामना करना पड़ा है। कीवियों के खिलाफ आखिरी मैच में पांच विकेट से हारते ही भारतीय टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके चहल को इस हार से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Yuzvendra Chahal - फोटो : सोशल मीडिया
चहल ने मंगलवार को कहा कि पिछले पांच साल में भारत के प्रदर्शन में इतनी अधिक निरंतरता है कि वन-डे सीरीज में हार चिंताजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि ये हार इतनी भी बड़ी नहीं है कि इसके बारे में बातचीत हो। हालांकि, इस दौरान चहल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की तारीफ भी की। 
 
विज्ञापन

3 of 6
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल - फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा, युवा खिलाड़ी न्यूजीलैंड में खेलने के अनुभव से काफी कुछ सीखेंगे। पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल टीम में आए, इसलिए युवाओं को भारत के बाहर खेलने का मौका मिला। न्यूजीलैंड में खेलना आसान नहीं होता लेकिन कुल मिलाकर देखें तो यह सिर्फ एक वन-डे सीरीज थी। हमने टी-20 सीरीज  5-0 से जीती थी, पहली बार, यह हमारे लिए भी सकारात्मक पक्ष है।' 

4 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि टॉस हारकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 297 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में कीवी टीम ने 17 गेंदें शेष रहते ही यह लक्ष्य हासिल कर ली। इस मैच में केएल राहुल (112) का शतक भी बेकार चला गया। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 
विज्ञापन

5 of 6
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
लेग स्पिनर चहल ने राहुल और अय्यर की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, 'आप उनके अंदर आत्मविश्वास देख सकते हैं। वे 25-26 साल के हैं और परिपक्वता के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं, वे स्थिति को अच्छी तरह समझते हैं। बीच के ओवरों के बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा विशेषकर तब जब स्पिनर गेंदबाजी कर रहे हों। राहुल ने शीर्ष क्रम में भी बल्लेबाजी की है, इसलिए यह परिपक्वता दिखाता है कि उसे पता है कि टीम को क्या जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : BCCI Twitter
इसके अलावा चहल ने टीम इंडिया की फील्डिंग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा फील्डिंग भारत के लिए चिंता की बात है। बता दें कि 31 साल पहले टीम इंडिया को पांच मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज ने भारत को 1989 में घरेलू मैदान पर 5-0 से हराया था, इसके बाद से टीम इंडिया पर तीन या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में कोई भी टीम क्लीन स्वीप नहीं कर पाई थी। वहीं साल 2006 में भी भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से पांच मैच की वन-डे सीरीज में बिना कोई मैच जीते वापस लौटी थी। तब एक मैच बारिश से रद्द हो गया था जबकि बाकी के चार मुकाबले में भारत को हार मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें