युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
लेग स्पिनर ने पिता केके चहल ने मिड-डे से बातचीत में खुलासा किया कि उनके बेटे ने चश्मा सावधानी को बरतते हुए पहना था। चहल के पिता ने कहा कि दौरे पर जाने से पहले आंखों के विशेषज्ञ ने 27 वर्षीय चहल को सलाह दी कि उन्हें चश्मा कुछ मौकों पर पहनना होगा। पिता ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले युजवेंद्र को आई स्पेशलिस्ट ने कभी-कभार चश्मा पहनने की सलाह दी। इसलिए वह गेंदबाजी या बल्लेबाजी के समय तो नहीं, लेकिन फील्डिंग के दौरान चश्मा पहन रहे थे।'