फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 में अब भी कोहली हैं नंबर वन, चहल की बड़ी छलांग

Fri, 03 Feb 2017 02:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
भारत और इंग्लैंड के बीच खत्म हुई टी-20 सीरीज के बाद आईसीसी ने अपनी हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को काफी फायदा मिला है।
विज्ञापन

टी-20 में अब भी कोहली हैं नंबर वन, चहल की बड़ी छलांग

2 of 7
टीम इंडिया - फोटो : PTI
सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया दूसरे स्थान पर मौजूद है। पहले स्थान पर भारत से 5 अंक ज्यादा प्राप्त करने वाली न्यूजीलैंड बरकरार है। वर्ल्ड कप विजेता वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बाद छठे स्थान पर मौजूद है।
विज्ञापन

टी-20 में अब भी कोहली हैं नंबर वन, चहल की बड़ी छलांग

3 of 7
विराट काेहली
बल्लेबाजों की सूची की बात करें, तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इसमें पहले स्थान पर बरकरार हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ऐरॉन फिंच का नंबर आता है। फिंच और कोहली में 28 अंकों का फर्क है। ग्लेन मैक्सवेल तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

टी-20 में अब भी कोहली हैं नंबर वन, चहल की बड़ी छलांग

4 of 7
यजुवेंद्र चहल - फोटो : ESPN
हालांकि, हालिया सीरीज का सबसे ज्यादा फायदा ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ रहे यजुवेंद्र चहल को हुआ। सीरीज में 8 विकेट चटकाने वाले चहल ने 92 स्थानों की छलांग लगाई। चहल अब 86वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

टी-20 में अब भी कोहली हैं नंबर वन, चहल की बड़ी छलांग

5 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : getty
गेंदबाजों की सूची में सीरीज में 5 विकेट चटकाने वाले जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। बुमराह से आगे साउथ अफ्रीका से लेग स्पिनर इमरान ताहिर है। वेस्टइंडीज के सैम्युअल बद्री तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन

टी-20 में अब भी कोहली हैं नंबर वन, चहल की बड़ी छलांग

6 of 7
युवराज सिंह - फोटो : PTI
ऑलराउंडरों की सूची में इकलौते भारतीय युवराज सिंह हैं, जो दसवें स्थान पर कायम हैं। इंग्लैंड के जो रूट को इस सीरीज के बाद 2 स्थानों का फायदा हुआ और वो 5वें पायदान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट में नंबर 3 और वनडे में नंबर 6 पर मौजूद इस बल्लेबाज के पास इतिहास लिखने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 में अब भी कोहली हैं नंबर वन, चहल की बड़ी छलांग

7 of 7
जो रूट - फोटो : ESPN
यदि रूट वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी रैंकिंग सिर्फ एक पायदान सुधार लेते हैं, तो वो भारतीय कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के साथ हर फॉर्मेट के पहले पांच खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें