फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रोमांस किंग' के बंगले पर क्यों गए युवराज सिंह, उठे सवाल?

Sat, 19 Aug 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
yuvraj - फोटो : अमर उजाला
श्रीलंका के खिलाफ वन-डे और टी20 टीम में जगह नहीं पाने वाले टीम इंडिया के क्रिकेटर युवराज सिंह ने सुर्खियों का बाजार गर्म कर दिया है। युवी को रोमांस किंग शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में जाते देखा गया। इससे कई सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
युवराज सिंह - फोटो : Twitter
आखिर क्या कारण है कि युवी 'किंग खान' के बंगले में गए। क्या वो सिर्फ दोस्त होने के नाते मिलने गए? क्या युवी टीम इंडिया से बाहर होने के बाद अपनी भावनाएं शाहरुख से शेयर करने पहुंचे? या फिर हैंडसम क्रिकेटर अब बॉलीवुड में नई पारी खेलने की योजना बना रहे हैं? बहरहाल, इन सवालों का जवाब मिलना बाकी है। फिलहाल के लिए सिर्फ इतना जानने को मिला है कि युवराज सिंह बॉलीवुड के बादशाह से मिलने उनके बंगले में गए।
विज्ञापन

3 of 5
युवराज सिंह ने शेयर की फोटो। - फोटो : ‌facebook
यूं तो शाहरुख खान अपनी शानदार मेहमान नवाजी के कारण मशहूर हैं, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि आखिर युवी के शाहरुख के घर जाकर उनसे मिलने के पीछे क्या राज है? क्या युवी क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं? क्या वे किंग खान की मदद से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे? सवाल कई हैं, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं है।

4 of 5
युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी
युवराज सिंह का श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं चुने जाने का मुख्य कारण "यो-यो" टेस्ट में नाकाम रहना रहा। भारतीय टीम नियमित तौर पर कई तरह के फिटनेस परीक्षण से गुजरती है और इनमें "यो-यो" दमखम परीक्षण सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवराज सिंह - फोटो : SELF
पुरानी पीढ़ी जिस तरह के परीक्षण से गुजरती थी यह उसकी तुलना में बेहतर "बीप" टेस्ट है। वर्तमान भारतीय टीम को अभी तक की सबसे फिट टीम माना जाता है। यह पता चला है कि वर्तमान टीम के लिए "यो-यो" स्कोर 19.5 या उससे अधिक स्वीकार्य है। युवराज ने इस टेस्ट में 19.5 से काफी कम स्कोर बनाया। वो सिर्फ 16 का स्कोर ही बना पाए जो कि उनके टीम से बाहर होने का मुख्य कारण रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें