फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज वनडे में जड़ेंगे 'तिहरा शतक', पहली पारी में कंगारुओं को किया था पस्त

Thu, 15 Jun 2017 11:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 7
युवराज सिंह
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह जब बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफानल खेलने मैदान में उतरेंगे, तो यह भारत के लिए उनका 300वां वनडे मैच होगा। सचिन, सौरव, द्रविड़ और अजहरुद्दीन के बाद 300 वनडे खेलने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले युवी के शानदार करियर पर एक नजर:
विज्ञापन

युवराज वनडे में जड़ेंगे 'तिहरा शतक', पहली पारी में कंगारुओं को किया था पस्त

2 of 7
युवराज सिंह - फोटो : Es
चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन डेब्यू
केन्या के खिलाफ पहले मैच में बल्लेबाजी न करने पाने वाले युवराज ने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली ही पारी में 80 गेंदों में 84 रन बनाए। युवराज की 12 चौकों से सजी इस युवा पारी ने दिखा दिया कि उनमें कितना दम है।
विज्ञापन

युवराज वनडे में जड़ेंगे 'तिहरा शतक', पहली पारी में कंगारुओं को किया था पस्त

3 of 7
युवराज सिंह
यंग इंडिया की पटकथा
नेटवेस्ट सीरीज 2002 ने टीम इंडिया को जीतना और लड़ना सीखाया। 326 के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया युवराज सिंह औह मोहम्मद कैफ संकटमोचक बनकर निकले। युवी की 69 रन और कैफ की 87 रन की पारी ने नई टीम इंडिया का पटकथा लिखी।

युवराज वनडे में जड़ेंगे 'तिहरा शतक', पहली पारी में कंगारुओं को किया था पस्त

4 of 7
युवराज सिंह - फोटो : PTI
पहला शतक और पहला 150
डेब्यू के 3 साल और करीब दर्जन भर फिफ्टी के बाद युवराज के बल्ले से पहला शतक निकला। 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में युवराज ने 85 गेदों में 102 रन बनाए। इसके बाद युवी ने 13 साल बाद पहली बार वनडे में 150 का आंकड़ा छुआ। युवी ने कटक में इंग्लैंड के खिलाफ 150 रन बनाए।
विज्ञापन

युवराज वनडे में जड़ेंगे 'तिहरा शतक', पहली पारी में कंगारुओं को किया था पस्त

5 of 7
युवराज सिंह - फोटो : getty
2011 विश्व कप
2011 विश्व कप में टीम के हीरो रहे युवराज ने लगातार 3 फिफ्टी जड़ी। इस विश्व कप ने युवी ने 4 फिफ्टी और 1 सेंचुरी समेत कुल 362 रन बनाए और 15 विकेट भी हासिल किए। कैंसर से जूझ रहे युवराज वर्ल्ड कप में 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' चुने गए।
विज्ञापन

युवराज वनडे में जड़ेंगे 'तिहरा शतक', पहली पारी में कंगारुओं को किया था पस्त

6 of 7
युवराज सिंह
कैंसर से जंग
विश्व कप 2011 के बाद युवराज सिंह कैंसर के कारण मैदान से बाहर हो गए। मगर इतनी बड़ी बीमारी के बाद भी युवी ने हार नहीं मानी और मैदान पर वापसी की। चैंपियंस ट्रॉफी 2000 खेलने वाले युयराज इकतौते खिलाड़ी है, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2017 भी खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज वनडे में जड़ेंगे 'तिहरा शतक', पहली पारी में कंगारुओं को किया था पस्त

7 of 7
युवराज सिंह - फोटो : PTI
अवॉर्ड्स और अचीवमेंट्स
युवराज को साल 2014 में भारत सरकार ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। इसके बाद 2014 में युवराज को पद्म पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया। युवी के नाम क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी है। युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में हाफसेंचुरी पूरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें