फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुराने रंग में दिखे युवराज, पाक गेंदबाज शादाब खान की गेंद पर लगाया हैरान करने वाला छक्का

Sun, 28 Jul 2019 05:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह - फोटो : social media
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवराज सिंह एक बार फिर से अपने पुराने रंग में नजर आए। कनाडा की ग्लोबल टी-20 लीग में टोरंटों नेशनल्स के कप्तान की भूमिका निभा रहे युवराज लीग के पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि शनिवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने फिर से अपने बल्ले का दम दिखाया। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ग्लोबल टी-20 - फोटो : social media
शनिवार को खेले गए लीग के एक मुकाबले में एडमंटन रॉयल्स के खिलाफ युवराज का बल्ला खूब चला और उनकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत हासिल कर ली। 
विज्ञापन

3 of 5
युवराज सिंह - फोटो : social media
192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोरंटों की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। हालांकि कप्तान युवराज ने मात्र 21 गेंदों में 3 छक्के और तीन चौके की मदद से 35 रन बनाए और पारी को क्लासेन के साथ मिलकर संभाला।  

4 of 5
युवराज सिंह - फोटो : social media
अपनी पारी के दौरान युवराज ने पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से एक फ्लैट छक्का लगाया। युवराज का यह शॉट काफी नीचे से सीमा रेखा पार कर गया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। 

देखें वीडियो:
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनप्रीत गोनी - फोटो : social media
युवराज के आउट होने के बाद उनकी टीम मुश्किल में थी लेकिन 125 रन पर सात विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे गेंदबाज मनप्रीत गोनी ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 12 गेंदों में 33 रन जड़कर टोरंटो को मैच में जीत दिला गए। 
 
युवराज के छक्के:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें