फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला काटने की धमकी सुनते ही गुस्सा गए थे युवराज, फिर जड़ दिए छह गेंदों पर छह छक्के

Mon, 10 Jun 2019 05:09 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
युवराज सिंह - फोटो : social Media
टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक युवराज सिंह ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। युवराज ने कई ऐसी खूबसूरत पारियां खेलकर भारत को जीत दिलाई हैं। इनमें से सबसे यादगार 2003 की नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल है, जिसमें युवी ने मैदान पर जमकर एक बेहतरीन पारी खेली थी, ऐसी तमाम पारियां हैं, स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में ताबड़तोड़ छह छक्का लगाने की पारी या 2007 के टी-20 में विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पचासा हो या फिर 2011 के वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ जुझारु पारी।

युवी ने अपने बल्ले और गेंद से भारत को ना जाने कितने ऐसे मौके दिए जब भारत के क्रिकेट प्रेमियों ने जोर से इंडिया-इंडिया और युवी-युवी का शोर मचाया और युवराज को 'द सिक्सर किंग' के तमगे से नवाजा। आइए देखते हैं युवराज की कुछ यादगार पारियां, जिसपर भारतीय तिरंगा खूब लहराया है।
विज्ञापन

2 of 12
yuvraj singh 6
2 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्में इस खिलाड़ी ने 19 सितंबर 2007 को पहले वर्ल्ड टी-20 में वह कमाल कर दिखाया, जिसकी दुनिया आज तक दीवानी है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी मैच में फ्लिंटॉफ का गुस्सा युवा स्टुअर्ट ब्रॉड पर निकालते हुए यह स्टाइलिश बल्लेबाज टी-20 में लगातार 6 छक्के लगाने वाले दुनिया का पहला बल्लेबाज बन बैठा था।
विज्ञापन

3 of 12
गिब्स - फोटो : social Media
हालांकि क्रिकेट में लगातार 6 छक्के लगाने वाले युवराज सिंह पहले बल्लेबाज नहीं हैं। उनसे पहले गैरी सोबर्स और रवि शास्त्री ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार 6 छक्के जड़े थे। जबकि दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने हालैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में यह रिकॉर्ड बनाया था।

4 of 12
युवराज सिंह - फोटो : social Media
बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह जब स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में ताबड़तोड़ छक्का जमा रहे थे तो मैदान के बाद यह चीयरलीडर्स भी अपने डांस से दर्शकों का मनोरंजन कर रही थी। आइए, याद करते हैं, ब्रॉड के खिलाफ खेली गई युवी की वह धमाकेदार पारी।
विज्ञापन

5 of 12
t20 Champion - फोटो : social Media
फ्लिंटॉफ और स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर बचे थे। ये दोनों टी-20 मैचों के आखिरी ओवर फेंकने में उस्ताद माने ही जाते हैं। फ्लिंटॉफ गेंद पकड़ते हैं। पहली तीन गेंदों में मात्र तीन रन आए। फ्लिंटॉफ लंगड़ा कर चल रहे थे। आखिरी की गेंदों पर युवी ने धावा बोला और ओवर में देखते ही देखते कुल 12 रन आ गए। अब बारह गेंदें बची हुई थीं।
विज्ञापन

6 of 12
युवराज सिंह
पहली गेंद

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अब यह भारतीय पारी का 19वां ओवर था और क्रीज पर थे युवराज सिंह, जो स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदबाजी का सामना कर रहे थे। पहली ही गेंद पर युवराज ने काउ कॉर्नर की दिशा में शॉट खेलते हुए छक्का जमा दिया। पहली गेंद और छह रन। युवराज 20 रन, सात गेंद में।
विज्ञापन

7 of 12
युवराज सिंह
दूसरी गेंद

युवराज के पैरों की लाइन में आती गेंद। इस बार लेंथ कुछ छोटी। बिना रूम बनाये एक फ्लिक। कलाइयों का बेहतरीन इस्तेमाल। बॉल लूप बनाते हुए बैकवर्ड स्क्वायर लेग की बाउंड्री के पार गिरी। दर्शकों के बीच गेंद को पहुंचाने के बाद युवराज 26 रन, आठ गेंद में।

8 of 12
युवराज सिंह
तीसरी गेंद

लगातार दो छक्के के बाद युवराज के चेहरे पर तेज था तो युवा गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड थोड़े तनाव में थे। तीसरी गेंद। लोवर फुलटॉस। दाहिना पैर रास्ते से हटाकर बल्ले का फुल स्विंग। एक्स्ट्रा कवर की गेंद पर एक और छक्का। युवराज 32 रन, नौ गेंद में।

9 of 12
युवराज सिंह
चौथी गेंद

हैट्रिक छक्के से स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथ-पांव फूल से गए थे और युवराज सिंह जैसे इन फॉर्म बल्लेबाज को ऑफ स्टम्प के बाहर फुलटॉस बॉल डाल दी, जिसका फायदा उन्होंने उठाया और पॉइंट के ऊपर से छह रन। चार छक्के लगातार। युवराज 38 रन, 10 गेंद में।

10 of 12
युवराज सिंह
पांचवीं गेंद

लगातार 4 छक्के देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक अब लगातार दो और छक्के की मांग करने लगे थे, वहीं ब्रॉड को उनके कप्तान संयम रखने और दबाव से उबारने की कोशिश में जुटे थे। ब्रॉड की पांचवीं गेंद गुड लेंथ के आस-पास पड़ी। युवराज घुटने पर बैठकर गेंद मिडविकेट की दिशा में खेल देते हैं। युवराज 44 रन, 11 गेंद में।

11 of 12
युवराज सिंह
छठी गेंद

स्टुअर्ट ब्रॉड ने छठी गेंद पर भी छक्का न लगे इसके लिए उन्होंने बाहर गेंद डालने की कोशिश की लेकिन युवराज ने वाइड मिड ऑन की दिशा में उठाते हुए लगातार 6 छक्के जमाने का रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही युवराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 6 छक्के जमाने वाले दूसरे और टी-20 में पहले बल्लेबाज बन गए। अपने इस छक्के से उन्होंने 12 गेंदों में सबसे तेज पचासा का भी रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

12 of 12
चैंपियन - फोटो : social Media
भारतीय टीम ने न सिर्फ यह मैच अपने नाम किया बल्कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराते हुए पहला टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। उम्मीद है कि युवराज सिंह विश्व कप 2019 टीम में हो और इसी बेहतरीन प्रदर्शन के बूते टीम को खिताब दिलाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें