yuvraj singh dhoni
हालांकि, अगले दौर में युवी के लिए मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई और 37 वर्षीय बल्लेबाज को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। वैसे, चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी युवी को लेकर माहौल बनाया था कि वह उन पर दांव लगा सकती है, लेकिन नीलामी के दिन उसने अपना पैडल नहीं उठाया। बहरहाल, युवराज सिंह नीली जर्सी पहनने को लेकर बेहद उत्सुक दिखे। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने पर युवी ने खुशी व्यक्त की।