फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह बोले- टी-20 विश्व कप के लिए चार महीने पहले तैयार हो जानी चाहिए टीम

Wed, 18 Dec 2019 07:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि टी-20 विश्व कप के लिए विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट से चार महीने पहले तैयार हो जानी चाहिए। युवराज ने कहा कि मुझे लगता है कि टीम को विश्व कप से चार महीने पहले तैयार हो जाना चाहिए। मेरा मतलब है आपको पता होना चाहिए कि टीम के साथ कौन से 16 या 14 खिलाड़ी जाएंगे। हमें विश्व कप से पहले तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं हरभजन सिंह ने कहा कि टीम पहले से संयोजित होनी चाहिए और खिलाड़ियों को पता होना चाहिए कि वे विश्व कप में खेलेंगे। ऐसा नहीं होना चहिए की किसी के मन में टीम में जगह को लेकर आशंका हो। भारतीय टीम विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर कई युवाओं को आजमा रही है।
विज्ञापन

3 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को 2007 टी-20 और 2011 में वन-डे विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज ने हरफनमौला शिवम दुबे का समर्थन करते हुए कहा कि वह बाएं हाथ का ऐसा बल्लेबाज है जो गेंदबाजी भी कर सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
युवराज सिंह - फोटो : social Media
एजेंडा आज तक के मंच पर युवराज सिंह के साथ हरभजन सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट में सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और अनिल कुंबले की चर्चा होती है, लेकिन युवराज नहीं होते, तो हम दो वर्ल्ड कप (2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप) नहीं जीत पाते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें