फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम से बाहर होने के बावजूद युवराज सिंह ने किया जमकर डांस, कारण निकला यह 'पोपट'

Tue, 15 May 2018 02:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
किंग्स इलेवन पंजाब के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह टीम के सबसे मस्तीखोर खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। वह जहां मौजूदा होते हैं, वहां रौनक बढ़ा देते हैं। कुछ ऐसा ही काम युवी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सोमवार को मैच की शुरुआत से पहले किया।
विज्ञापन

2 of 5
yuvraj singh
बता दें कि युवी को आरसीबी के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब ने अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया था। हालांकि, मैच शुरू होने से पहले का उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नाचते हुए दिखे। यह वीडियो देख फैंस के चेहरे पर भी मुस्कराहट आई।
विज्ञापन

3 of 5
yuvraj singh
टॉस से पहले जब दोनों टीमें मैदान पर प्रैक्टिस कर रही थीं तो युवराज सिंह एक 'पोपट' को देख नाचने लगे। युवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। दरअसल, युवी ने यह डांस अपने जिगरी दोस्त आशीष नेहरा को देखकर किया था। बस युवी को थिरकते देख, नेहरा ने भी अपना रंग दिखाया। दोनों ही मैदान पर डांस करने लगे। 



 

4 of 5
आशीष नेहरा और युवराज सिंह
बता दें कि युवी और आशीष नेहरा काफी अच्छे दोस्त हैं। नेहरा का पेट नेम पोपट भी है। उन्हें यह नाम सचिन तेंदुलकर ने दिया था, जिसका मतलब लगातार बोलने वाला है। युवी और नेहरा एक-दूसरे को अंडर 19 क्रिकेट के समय से जानते हैं। उसी दौर में दोनों के बीच दोस्ती हुई थी, जो आज भी कायम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और क्रिस गेल - फोटो : ipl
याद हो कि किंग्स इलेवन पंजाब को सोमवार को आईपीएल 2018 के 48वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 10 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे प्लेऑफ की रेस काफी रोमांचक हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें