फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त के लिए युवराज ने लिखा दिल छू लेने वाला संदेश, कहा- मैं जानता हूं कितना दर्द होता है

Wed, 12 Aug 2020 12:39 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
युवराज सिंह- संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त के फैंस के लिए मंगलवार का दिन एक बुरी खबर लेकर आया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एलान किया कि वो फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं। यही सुनकर उनके फैंस का हाल बेहाल हो गया। इस एलान के कुछ देर बाद ही खबर आई कि संजय दत्त फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से  ही फैंस 'संजू बाबा' के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी संजय दत्त को प्रेरित करने वाला संदेश दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज भी साल 2011 में इस कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने इस गंभीर बीमारी को हराकर क्रिकेट के मैदान में जोरदार वापसी की थी। युवराज ने अपने ट्विटर पर संजय दत्त को टैग करते हुए लिखा, 'संजय दत्त आप एक फाइटर थे, हैं और हमेशा रहेंगे। मैं जानता हूं कि इसके कारण कितना दर्द होता है, लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि आप मजबूत हैं और इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकल आएंगे। आप जल्दी ठीक हों इसके लिए मेरी प्रार्थनाएं और दुआएं।'
 
विज्ञापन

3 of 4
sanjay dutt
मालूम हो कि आठ अगस्त को संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका कोविड- 19 टेस्ट भी किया गया था, जो निगेटिव था। इसके बाद 10 अगस्त को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी।
विज्ञापन

4 of 4
Sanjay dutt lung cancer - फोटो : Social media/pixabay
संजय दत्त ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हेलो दोस्तो, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते अपने काम से कुछ समय का ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकों से कहना चाहता हूं कि वो परेशान ना हों और कुछ भी बेवजह अफवाहें ना फैलाएं। आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें