फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन है जीवा की गोद में दिख रहा नन्हा बच्चा, जिसे धोनी की संतान बता रहे थे लोग

Wed, 12 Aug 2020 11:33 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ziva - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। अक्सर वो बेटी जीवा और धोनी की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पर शेयर किया है, जिसके बाद यह सवाल उठने लगा है कि आखिर यह बच्चा किसका है। उन्होंने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी बेटी जीवा की गोद में एक बच्चा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
धोनी और साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी द्वारा तस्वीर शेयर करने के बाद फैंस ने तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। कुछ प्रशंसकों ने मानना है कि धोनी फिर से पिता बन गए हैं। साक्षी ने इस पोस्ट में जीवा की क्यूट तस्वीरों के साथ कैप्शन में सिर्फ एक दिल वाली इमोजी पोस्ट किया है।  
 
विज्ञापन

3 of 6
धोनी-साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, साक्षी ने बेटी जीवा की फोटो शेयर की है। इस फोटो में जीवा एक नवजात बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रही है। फोटो के साथ साक्षी ने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है। साक्षी की तरफ से इन सवालों पर अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

4 of 6
नन्हीं जीवा के साथ धोनी और उनकी पत्नी साक्षी - फोटो : ट्विटर
एमएस धोनी और साक्षी की शादी जुलाई 2010 में हुई थी। विश्व कप में भारत के अभियान के दौरान फरवरी 2015 में, धोनी पहली बार पिता बने जब जीवा का जन्म हुआ था। धोनी पिछले एक साल से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हालांकि अब वो आईपीएल से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अपने बेटे के साथ हार्दिक पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ लोग इस तस्वीर पर कमेंट कर बच्चे को टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का बेटा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है अभी। कुछ दिन पहले ही हार्दिक पिता बने हैं। हार्दिक पांड्या और धोनी का परिवार एक-दूसरे के काफी करीब हैं। धोनी के जन्मदिन के मौके पर हार्दिक अपने भाई क्रुणाल संग धोनी को विश करने के लिए उनके घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धोनी सीएसके - फोटो : social media
धोनी ने आईपीएल के लिए रांची में ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। इस लीग का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होने वाला है। धोनी की सीएसके एक बार फिर से खिताब पर कब्जा जमाने के लिए उतरेगी। धोनी साल 2008 से ही चेन्नई के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने तीन बार आईपीएल और दो बार चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें