फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द वापसी करेंगे युवी-रैना, फिर करते दिखेंगे चौकों और छक्कों की बरसात

Sat, 06 Jan 2018 04:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह और सुरेश रैना
टीम इंडिया में वापसी पर नजर गड़ाए हुए अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह और सुरेश रैना आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में चौको-छक्को की बरसात करते दिखेंगे। अनुभवी ऑफस्पिनर हरभजन सिंह भी पंजाब की तरफ से इस टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
हरभजन सिंह
युवराज और हरभजन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि सुरेश रैना इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते दिखाई देंगे। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 7 जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन

3 of 5
युवराज सिंह
युवराज सिंह और हरभजन सिंह इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए बेकरार हैं क्योंकि इसमें अच्छा प्रदर्शन करने से उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रैंचाइजी द्वारा चुने जाने की उम्मीद है। बता दें कि युवी और भज्जी को आईपीएल रिटेंशन में किसी टीम ने हासिल नहीं किया जबकि सुरेश रैना को चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिटेन किया।

4 of 5
सुरेश रैना और युवराज सिंह
युवराज सिंह और सुरेश रैना के लिए यह टी20 टूर्नामेंट बोनस साबित हो सकता है क्योंकि दोनों ने हाल ही में यो-यो टेस्ट पास किया है और इसके बाद से राष्ट्रीय टीम में चुने जाने के वो दावेदार बन चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरेश रैना
सुरेश रैना यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे, जबकि रणजी ट्रॉफी में उनका फॉर्म खराब रहा था। रैना ने इसके बाद सुजित सोमसुंदर और मंसूर अली खान के मार्गदर्शन में बल्लेबाजी का अभ्यास करके अपनी खामियां दूर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें