फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day spcl: मस्जिद में झाड़ू लगाता था यह क्रिकेटर, डेब्यू मैच में ही भारत को बनाया 'विश्व चैंपियन'

Sat, 17 Nov 2018 06:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
yusuf pathan
यूसुफ पठान क्रिकेट इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने विश्व कप के फाइनल में डेब्यू किया था। यूसुफ पठान ने 2007 में पहले टी20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग कर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी। यूसुफ पठान 17 नवंबर को 30 साल के हो गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
युसुफ पठान - फोटो : BCCI
वनडे और टी20 में 100 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से खेलने वाले यूसुफ टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। माना जाता है कि यूसुफ पठान अंतिम ओवरों में जितनी तेजी से रन बटोरते हैं उतनी तेजी से और कोई नहीं कर सकता।
विज्ञापन

3 of 5
यूसुफ पठान
हालांकि एक दौर वो भी था जब यूसुफ पठान मस्जिद में झाड़ू लगाया करते थे, लेकिन क्रिकेट के लिए इस युसूफ का जुनून कभी खत्म नहीं हुआ। खाली वक्त में वह अपने भाई इरफान के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस किया करते थे।
 

4 of 5
yusuf pathan
यूसुफ पठान ने अब तक 57 वनडे मैच खेले हैं। 57 मैच की 41 पारियों में यूसुफ ने 113.60 की स्ट्राइक रेट से 810 रन बनाए हैं। इस दौरान पठान ने 2 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं। पठान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत टी-20 से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yusuf pathan - फोटो : pti
यूसुफ पठान ने अब तक 22 टी-20 मैचों में 146.58 की स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय टी-20 में उनका उच्चतम स्कोर केवल 37 रन है, लेकिन वो आईपीएल में शतक भी मार चुके हैं। पठान के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला सीजन भी जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें