फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-हीरे से जड़ी घड़ी पहनते हैं हार्दिक पांड्या, कीमत सुनते ही होश उड़ जाएंगे

Fri, 14 Jun 2019 05:08 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 27 गेंदों पर 48 रन की धमाकेदार पारी से सुर्खियों में तो बने हुए ही हैं, लेकिन आजकल हार्दिक अपने महंगे शौक की वजह से भी चर्चा में हैं। हार्दिक का लग्जरी ब्रांड के प्रति आकर्षण किसी से छुपा नहीं है, इसकी वजह से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब घूम रही है।
 

 
विज्ञापन

2 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
एक लाख रुपए की लूई वीटॉन की शर्ट हो या फिर 85,000 रुपए की वर्साचे की सफेद चमड़े के मेडुसा स्नीकर्स, हार्दिक अपने जोरदार ड्रेसिंग से हमेशा खबरों में रहते हैं। इन दिनों हार्दिक अपनी महंगी घड़ी की वजह से चर्चा में हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
इस बार के आईपीएल में मुंबई इंडियंस विजेता बनी, आईपीएल की विजेता विजेता ट्रॉफी के साथ हार्दिक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तैर रही है और सबका घ्यान अपनी ओर खींच रही है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
हार्दिक सफेद सोने और हीरे के सेट वाली पाटेक फिलिप नॉटिलस ब्रांड की घड़ी पहने हुए दिख रहे हैं। जिसकी कीमत आपको चौंका देगी। हार्दिक जो हाथ में ट्रॉफी उठाए घड़ी पहने नजर आ रहे हैं, उस घड़ी की कीमत 3 करोड़ रुपए है। हालांकी यह पहली बार नहीं है जब हार्दिक ने महंगी घड़ी पहनी है। वह महंगी घड़ियों के शौकीन हैं और लगातार महंगी घड़ी पहने देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरे खूब चर्चा में रहती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें