फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी वन-डे से पहले न्यूजीलैंड ने खेला 'माइंड गेम', धोनी पर दिया बड़ा बयान

Sat, 02 Feb 2019 05:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वेलिंगटन में रविवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच वन-डे मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। पिछले वन-डे में जीत से उत्साहित न्यूजीलैंड इस मुकाबले को भी जीतकर सीरीज का अंत 2-3 से करना चाहेगी। तभी तो अब उसने माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
जिमी नीशम - फोटो : getty
न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशाम ने शनिवार को भारतीय दिग्गज महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें आउट किए बिना आप मैच नहीं जीत सकते। भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एकदिवसीय श्रृंखला से पहले धोनी की बल्लेबाजी क्षमता पर सवाल उठे थे, लेकिन इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने तीन मैचों में तीन अर्धशतक लगाकर आलोचकों को चुप करा दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और चौथे मैच में चोट के कारण बाहर बैठने वाले 37 साल के इस खिलाड़ी ने इससे पहले दूसरे मैच में नाबाद 48 रन बनाए थे। विकेट के पीछे उनकी चपलता में कोई कमी नहीं आई है।

4 of 6
नीशाम ने पांचवें एकदिवसीय से पहले कहा, 'धोनी का रिकॉर्ड उनके प्रदर्शन का गवाह हैं। वह शानदार खिलाड़ी हैं। मुझे पता है कि भारतीय मीडिया में उनके विश्व कप में खेलने पर चर्चा हो रही है। जब आप उन्हें गेंदबाजी करते हैं तो आपको पता है कि आप तब तक मैच नहीं जीत सकते जब तक उनका विकेट नहीं मिलता है।'
विज्ञापन

5 of 6
मांसपेशियों में चोट से उबरने के बाद टीम से जुड़ने वाले नीशाम ने उम्मीद जताई कि वेस्टपैक स्टेडियम की पिच भी हैमिल्टन की तरह होगी जहां तेज गेंदबाजों को मदद वाली हालात में भारतीय टीम महज 92 रन पर आउट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उन्होंने कहा, 'हैमिल्टन में परिस्थितियां शानदार हैं जो थोड़ा हमारे अनुकूल हैं, पिछले मैच में बोल्टी (ट्रेंट बोल्ट) को ज्यादा स्विंग मिली। किसी भी दिन भारत जैसी टीम को 90 रन के आसपास पर आउट कर आप हमेशा खुश होते है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें