अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को क्रिकेट की दुनिया में दूसरा धोनी कहा जाता है। धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाने में शहजाद को महारथ हासिल है। शहजाद अब न सिर्फ धोनी की तरह तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं, बल्कि उनकी तरह विकेटकीपिंग भी करने लगे हैं।