फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: रोहित से लेकर अय्यर और ऋतुराज तक, इस साल भारतीय क्रिकेट में चमके ये सितारे

Thu, 23 Dec 2021 10:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऋतुराज गायकवाड़ से लेकर वेंकटेश अय्यर और हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ियों ने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। वहीं रोहित और अश्विन जैसे अनुवभी खिलाड़ियों ने अपना कद और बड़ा किया।
विज्ञापन
1 of 11
रोहित, ऋतुराज, अश्विन और अवेश के लिए 2021 बहुत बेहतरीन रहा - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट जगत के लिए 2021 का साल काफी चुनौतियों से भरा रहा है। कोरोना की वजह से खेल से जुड़ी कई गतिविधां नहीं हो पाई और खिलाड़ियो को लगातार बायो बबल में रहकर मैच खेलने पड़े। ऐसे मुश्किल समय में भी भारत के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। ऋतुराज गायकवाड़ और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने यह दर्शाया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। वहीं रोहित और अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ियों ने यह साबित किया कि अभी उनमें काफी क्रिकेट बचा हुआ है और वो नई जिम्मेदारियों के साथ नई चुनौतियों के लिए तैयार हैं। यहां हम ऐसे ही 10 भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए 2021 का साल बहुत ही खास रहा है।  
विज्ञापन

1. रोहित शर्मा

2 of 11
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा के लिए भी 2021 का साल बहुत ही शानदार रहा। रोहित ने इस साल भारत की टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की की और विदेशों में जाकर ओपनिंग करते हुए रन बनाए। इसके अलावा उन्हें भारत की टी-20 और वनडे टीम का कप्तान भी बनाया गया। टेस्ट टीम में भी उन्हें उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। रोहित 2013 से भारत की वनडे और टी-20 टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन 2021 में उन्होंने टेस्ट में भी कमाल किया।   
विज्ञापन

2. ऋतुराज गायकवाड़

3 of 11
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने इस साल कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश की। हालांकि अभी तक उन्हें भारतीय टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन ऋतुराज को आने वाले समय में मौका मिलना तय है। इस साल आईपीएल में उन्होंने 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। ऋतुराज चौथे बल्लेबाज बने, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में चार शतक लगाए हैं। 

3. वेंकटेश अय्यर

4 of 11
वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने भी 2021 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और भारतीय टीम में भी जगह बनाई। अय्यर को अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी मौका दिया जा सकता है। उन्होंने अपने शानदार खेल से शुरुआती 10 आईपीएल मैचों ही चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और टीम इंडिया में जगह बनाई। हालांकि इसमें हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म का भी बहुत योगदान रहा। वेंकटेश अगर आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की कर सकते हैं। 
विज्ञापन

4. हर्षल पटेल

5 of 11
हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल के लिए भी यह साल बेहद खास रहा है। हर्षल इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली और यहां भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। आईपीएल 2021 में 32 विकेट लेने वाले हर्षल इस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उनसे पहले चेन्नई के ड्वेन ब्रावो ने भी एक सीजन में 32 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

5. रविचंद्रन अश्विन

6 of 11
रोहित और अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने चार साल बाद भारत की टी-20 टीम में वापसी की और अब उनको वनडे टीम में भी शामिल किया जा सकता है। 2017 के बाद सो वो सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे और ऐसा माना जा रहा था कि अब वो भारत के लिए सीमित ओवर क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने पहले आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई और फिर भारत के लिए लगातार शानदार गेंदबाजी कर टीम में अपनी जगह पक्की की। इस साल उन्होंने अपने 400 टेस्ट विकेट भी पूरे किए और टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने। अश्विन हरभजन को पीछे छोड़ चुके हैं और जल्द ही कपिलदेव से भी आगे निकल जाएंगे। 
विज्ञापन

6. अवेश खान

7 of 11
आवेश खास - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज अवेश खान ने भी इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया। आईपीएल 2021 में वो दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 16 मैचों में 24 विकेट झटके और सिर्फ 7.37 की इकोनॉमी से रन खर्चे। इसकी बदौलत उन्हें भारतीय टीम में भी शामिल किया गया, लेकिन मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अवेश अब भारतीय चयनकर्ताओं की नजर में आ चुके हैं और आने वाले समय में उन्हें कई मौके मिलेंगे, जिनमें वो खुद को साबित कर टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। 

7.श्रेयस अय्यर

8 of 11
श्रेयस अय्यर के टेस्ट करियर का आगाज धमाकेदार रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में शानदार शतक लगाया। अय्यर 16वें भारतीय खिलाड़ी बने, जिन्होंने अपने पहले टेस्ट में शतकीय पारी खेली। अफ्रीका सीरीज में भी उन्हें मौका मिलने की पूरी उम्मीद है और वो भारत के मध्यक्रम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। साथ ही आईपीएल में भी उनका बहुत बढ़ा है और 2022 में किसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर सकते हैं। 

8. ऋषभ पंत

9 of 11
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत कई सालों से भारतीय क्रिकेट का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्होंने जो कारनामा साल 2021 की शुरुआत में किया था उसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। इस साल भारतीय टीम ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया जाकर टेस्ट सीरीज जीती। इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम दिग्गजों से भरी थी, जबकि भारत के कई अहम खिलाड़ी टीम में नहीं थे। ऐसे में पंत ने जिम्मेदारी लेते हुए शानदार बल्लेबाजी की और भारत को जीत दिलाई। खासकर पंत की बदौलत भारत ने गाबा में जिस तरह ऑस्ट्रेलिया को हराया उसे कई सालों तक याद किया जाएगा। 

9. शार्दुल ठाकुर

10 of 11
शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी प्रभावी रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने इस साल भारतीय टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। एक गेंदबाज के रूप में पहचाने जाने वाले शार्दुल ने इस साल अपने बल्ले का जलवा दिखाया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में महत्वपूर्ण रन बनाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने में भी अहम योगदान दिया। गेंद के साथ भी उन्होंने विपक्षी टीम के सबसे अहम बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। अब विदेशी जमीन पर शार्दुल टेस्ट में भारत के पसंदीदा ऑलराउंडर बन चुके हैं। 
विज्ञापन

10. सूर्यकुमार यादव 

11 of 11
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल आईपीएल में सूर्यकुमार का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन उन्होंने भारत की वनडे और टी-20 टीम में अपनी जगह बनाई है। पहले श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने लगातार रन बनाकर टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम में जगह बनाई। इसके बाद भी अच्छी बल्लेबाजी करके चौथे नंबर के लिए प्रबल दावेदारी पेश की। अब सूर्या वनडे और टी-20 में चौथे नंबर के लिए पहली पसंद बन चुके हैं। अगर आगे भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो भारत की बड़ी समस्या खत्म हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें