फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YEAR ENDER 2020: धोनी समेत इन पांच दिग्गजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा बाय बाय

Thu, 24 Dec 2020 07:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
साल 2020 में इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट को कहा अलविदा - फोटो : social media
साल 2020 अब कुछ ही दिनों में अलविदा कहने वाला है तो वहीं वर्ष 2021 बाहें फैलाए इंतजार कर रहा है। वैसे तो साल 2020 क्रिकेट जगत के लिए काफी निराशाजनक रहा। मगर उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाला साल सभी के लिए अच्छा हो। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष कई टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए तो वहीं कइयों को रद्द करना पड़ा। वहीं, दूसरी तरफ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। ऐसे में आइए जानते वो पांच भारतीय खिलाड़ी, जिन्होंने साल 2020 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी - फोटो : Social Media
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। उन्होंने अचानक क्रिकेट को अलविदा कहने का एलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर किया था। धोनी ने लिखा, 'आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।' भारत को दो विश्व कप और एक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जितवाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने 16 साल के लंबे करियर में 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन

3 of 6
सुरेश रैना
सुरेश रैना
धोनी के संन्यास लेने के कुछ ही मिनटों बाद सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रैना ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ साल 2018 में खेला था। रैना ने टीम इंडिया के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

4 of 6
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर
इरफान पठान
19 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले इरफान पठान ने चार जनवरी को  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविा कह दिया। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के हीरो इरफान पठान ने अपना आखिरी मैच 2012 में खेला था। ठान को कपिल देव के बाद स्विंग और सीम का बादशाह माना जाता था। पठान ने टीम इंडिया के लिए 29 टेस्ट, 120 वन-डे और 24 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 301 विकेट लिए।
विज्ञापन

5 of 6
पार्थिव पटेल
पार्थिव पटेल
17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने नौ दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। पार्थिव ने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं। पार्थिव ने अपना आखिरी टेस्ट साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद आमिर
मोहम्मद आमिर
वहीं, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी 17 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया। आमिर ने पाकिस्तान के लिए 30 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय  मैच खेले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें